कमिश्नरेट सिस्टम का उद्देश्य – पुलिस और आम नागरिक के बीच भरोसे का मजबूत सेतु : डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस)
कमिश्नरेट सिस्टम का उद्देश्य – पुलिस और आम नागरिक के बीच भरोसे का मजबूत सेतु : डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस)
रायपुर।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली का मुख्य उद्देश्य केवल अधिकारियों के अधिकारों का विस्तार करना नहीं है, बल्कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु स्थापित करना है। यह बात रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने कही।
डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट सिस्टम के माध्यम से संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली त्वरित निर्णय, बेहतर कानून-व्यवस्था और नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रायपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, समस्याओं के शीघ्र निराकरण और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कमिश्नरेट सिस्टम के तहत पुलिस और जनता के बीच संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
cg24
