जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जून 2025/ ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण‘‘ का आयोजन भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की भी शुरुआत की गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 के अंतर्गत घोषित ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्रामों की स्थिति को सत्यापित करने एवं ओ.डी.एफ. प्लस मापदण्डों पर जिले की रैंकिंग करने के उद्देश्य से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि सर्वेक्षण के अंतर्गत प्रदेश में स्वच्छता पर किये गये कार्यों का मात्रात्मक एवं गुणात्मक मापदण्डों के आधार पर जिले की रैंकिंग की स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा की जायेगी। उन्होंने जिले के सभी ग्रामों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 मार्गदर्शिका में दिये गये निर्देशानुसार विस्तृत प्रचार-प्रसार करने हेतु अपने अधिनस्थ कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने कहा है तथा प्रत्येक दिवस की रिर्पोटिंग जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शाखा संध्या 4 बजे तक अनिवार्यतः करने के लिए भी निर्देशित किया है।