वर्षा के बीच औचक जेल निरीक्षण
वर्षा के बीच औचक जेल निरीक्षण
रायपुर -25 सितम्बर 26
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण कर जेल में निरूद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बंदियो को उनके विधिक अधिकारों निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, जमानत एवं जेल अपील के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बंदियों को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर केन्द्रीय जेल रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगड एड क्लीनिक एवं लीगल हेल्प डेस्क में कार्यरत पैरालीगल वॉलेंटियर के माध्यम से सूचना देने की जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान महिला बंदियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध महिला बंदियों को उनके संवैधानिक एवं मूलभूत अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सुविधाए प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसे अतिरिक्त जेल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेय जल, भोजन, उपचार इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय एंव जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


