चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत.. नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर में ज्योत कलश की स्थापना

चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत.. नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर में ज्योत कलश की स्थापना

चैत्र नवरात्र पर महामाया मंदिर में ज्योति कलश स्थापना, 477 ज्योत जले 

रायपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भनपुरी स्थित प्राचीन महामाया मंदिर भनपुरी में भक्तिमय वातावरण के बीच माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर में ज्योत कलश की स्थापना भी की गई। कुल 477 ज्योत जलाया गया है। 

वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-विधि के साथ स्थापित किए गए ज्योत कलश श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने हुए हैं। भक्तजन माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।

मंदिर समिति द्वारा नवरात्र के दौरान विशेष पूजा, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

मंदिर समिति के सदस्य अखिल शर्मा ने बताया की नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में लगातार धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

इस दौरान अरुण शर्मा, बसंत शर्मा, आशीष तिवारी, रवींद्र सिंह, शशांक शर्मा, कल्याण तिवारी, आदित्य मिश्रा समेत श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।