टॉपर बनने के लिए मोबाइल आड़े नहीं आया- रिद्धि ठक्कर 12वीं सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 94.6% अंक हासिल कर स्कूल की टॉपर बनी |

कुमारी रिद्धि ठक्कर के उज्जवल भविष्य के लिए CG 24 News की शुभकामनाएं cg24news.in

टॉपर बनने के लिए मोबाइल आड़े नहीं आया- रिद्धि ठक्कर 12वीं सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 94.6% अंक हासिल कर स्कूल की टॉपर बनी |

परीक्षा के समय टेंशन लेने से रिजल्ट बिगड़ता है|

नियमित पढ़ाई करें तो मोबाइल का भी प्रयोग नियमित किया जा सकता है - कु रिद्धि ठक्कर


टॉपर बने के लिए मोबाइल आड़े नहीं आया

रायपुर :
राजधानी रायपुर के गुजराती स्कूल की छात्रा कुमारी रिद्धि ठक्कर 12वीं सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 94.6% अंक हासिल कर स्कूल की टॉपर बनी |

कुमारी रिद्धि ठक्कर से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि पढ़ाई में उनकी शुरू से ही रुचि रही है, वह पढ़ाई को कभी भी बोझ नहीं समझती, कु रिद्धि ठक्कर का कहना है कि वे पढ़ाई को अपना भविष्य मानती है और ठंडे दिमाग से, मनोरंजन के साथ खेलने हुए पढ़ाई कर लेती हैं | उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान मैंने कोई तनाव नहीं लिया, जब उनसे पूछा गया कि परीक्षा के दौरान आपने मोबाइल से कितने दिन दूरी बनाई ? तो कुमारी रिद्धि ने कहा की परीक्षा के दौरान भी मैंने मोबाइल का नियमित उपयोग किया, मोबाइल से आवश्यकता अनुसार रिश्तेदारों, मित्रों से बात करती रही, व्हाट्सएप का भी उपयोग करती रही, गेम भी खेला, मनोरंजन भी किया, परंतु मैने पढ़ाई को हमेशा प्रथम स्थान पर रखा | मेरे अच्छे अंक आने का मुख्य कारण यह है कि मैने साल भर नियमित रूप से पढ़ाई की, जो कि परीक्षा में सफलता का मुख्य कारण होता है, मैंने कभी भी पढ़ाई को टालने की कोशिश नहीं की |
 कुमारी रिद्धि ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में इतने अच्छे अंक आने के पीछे उनके माता-पिता, टीचर सहित कोचिंग सेंटर का भरपूर सहयोग रहा, कुमारी रिद्धि ठक्कर ने बताया उनकी मां प्रीति ठक्कर परीक्षा के दौरान उसे घर का कोई काम नहीं करने देती थी, कहती थी कि तुम पढ़ाई पर ध्यान दो, खेलना है तो खेलो परंतु घर के काम परीक्षा के बाद करना | पिता जयेश ठक्कर ने भी कभी पढ़ाई के लिए जोर नहीं दिया, पढ़ाई से संबंधित जरूरत को समय पर पूरा किया, पिता का पहना था कि बेटा आप सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई में ध्यान दो जो चाहिए हमें बताते रहो और ठंडे दिमाग से पढ़ो |
श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल जहां कु रिद्धि ठक्कर पड़ती है,  स्कूल प्रबंधन ने भी 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.6% अंक प्राप्त करने पर उन्हें स्कूल का फर्स्ट जेम्स अचीवर्स घोषित कर सम्मानित किया |

कुमारी रिद्धि ठक्कर भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है और अपने माता-पिता के साथ रहकर ही आगे की पढ़ाई करना चाहती है |

कुमारी रिद्धि ठक्कर का कहना है कि वह भविष्य की पढ़ाई भी इसी तरह अच्छे अंकों से पास करने की पूरी कोशिश करेगी, सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करने से अच्छी सफलता मिलती है परीक्षा के समय टेंशन लेने से रिजल्ट बिगड़ता है|
कुमारी रिद्धि ठक्कर के उज्जवल भविष्य के लिए CG 24 News की शुभकामनाएं
cg24news.in