ग्रीन आर्मी ने दो वर्ष तक प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनने तक निगम जोन 10, पर्यावरण विभाग सहित रखरखाव हेतु सहभागिता दर्ज करने  लिया संकल्प

ग्रीन आर्मी ने दो वर्ष तक प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनने तक निगम जोन 10, पर्यावरण विभाग सहित रखरखाव हेतु सहभागिता दर्ज करने  लिया संकल्प

मियावाकी वृक्षारोपण अभियान:-  देवपुरी में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने पर्यावरण विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद विनय  निर्मलकर, श्रीमती गायत्री नौरंगे,ग्रीन आर्मी रायपुर पदाधिकारियों , गणमान्यजनों, आमजनों सहित किया सामूहिक पौधरोपण0
 
0नगर निगम द्वारा गड्ढों, फेंसिंग व्यवस्था सहित कटहल, अन्य विभिन्न प्रजातियों के 1500 पौधोँ का रोपण0
 
0ग्रीन आर्मी ने दो वर्ष तक प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनने तक निगम जोन 10, पर्यावरण विभाग सहित रखरखाव हेतु सहभागिता दर्ज करने  लिया संकल्प0

रायपुर- आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 53 के अंतर्गत हिमालयन हाइट्स देवपुरी के समीप मियावाकी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर निगम उद्यानिकी और पर्यावरण विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन 10 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त सघन वृक्षारोपण अभियान में पहुंचकर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, श्रीमती गायत्री नौरंगे, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे, पदाधिकारी श्री गुरदीप टुटेजा, उपस्थित सभी पदाधिकारियों, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा,उप अभियंता श्री सुरेन्द्र श्रीवास, श्री अजय श्रीवास्तव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू, ,गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों,आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगर निगम रायपुर द्वारा स्थल पर पौधरोपण हेतु करवाई गयी गड्ढाँ, फेंसिंग व्यवस्था सहित पौधा रोपित किया. कटहल और अन्य विभिन्न प्रजातियों के 1500 पौधे रोपित कर सबने सहभागिता के माध्यम से लगाए गए सभी पौधोँ की सुरक्षा और देखभाल अपनी संतान की तरह करने का सामूहिक संकल्प ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया. 
 इस अवसर पर ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रायपुर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग और नगर निगम जोन 10 का 2 वर्ष तक लगाए गए प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक उसकी देखभाल और सुरक्षा हेतु सहभागिता दर्ज करवाने का संकल्प लिया गया.