स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा:-निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष वार्ड 57 पार्षद अमर गिदवानी ने सड़क पर झाडू लगाकर कचरा उठाकर सफाई श्रमदान कर दिया जन -जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा:-निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष वार्ड 57 पार्षद अमर गिदवानी ने सड़क पर झाडू लगाकर कचरा उठाकर सफाई श्रमदान कर दिया जन -जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
रायपुर -आज स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत शुभारम्भ दिवस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष और पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद अमर गिदवानी ने सड़क पर झाडू लगाकर कचरा उठाकर सफाई श्रमदान करते हुए जन -जन को स्वच्छ राजधानी शहर रायपुर का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया और सभी नगरवासियों से रायपुर को देश का स्वच्छ शहर नम्बर 1 शहर बनाने स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से की.इस दौरान मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा, सामाजिक कार्यकर्त्ता पल्लवी पाण्डेय, अंकित निहाल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों ने सड़क की झाडू से सफाई करके स्वच्छता श्रमदान किया.
cg24
