आयुक्त  विश्वदीप ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड का किया निरीक्षण, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी से जनसमस्याओं पर की चर्चा

आयुक्त  विश्वदीप ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड का किया निरीक्षण, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी से जनसमस्याओं पर की चर्चा

आयुक्त  विश्वदीप ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड का किया निरीक्षण, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी से जनसमस्याओं पर की चर्चा

0आयुक्त ने बैरन बाजार फव्वारा चौक के पास ई लाइब्रेरी का प्रस्ताव शीघ्र देने, महापुरुषों की प्रतिमाओं का शीघ्र रंग रौगन, संधारण करने, मार्ग विभाजकों के मध्य के पौधोँ की कटिंग करवाकर उनमें नियमित पानी देने,सभी मुख्य मार्गो को जनहित में कब्जामुक्त करवाने के दिए निर्देश

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र का निरीक्षण वार्ड 57 के पार्षद एवं निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी सहित अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता  रघुमणि प्रधान, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, अन्य सम्बंधित जोन 4 अधिकारियो की उपस्थिति में किया. 
आयुक्त विश्वदीप ने वार्ड पार्षद और निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी से वार्ड क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की. आयुक्त ने जोन 4 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को वार्ड अंतर्गत फव्वारा चौक बैरनबाजार के पास ई लाइब्रेरी का प्रस्ताव शीघ्र देने के निर्देश दिए. आयुक्त ने मार्ग विभाजकों के मध्य के पौधोँ की व्यवस्थित कटिंग करवाकर उनमें हरियाली कायम रखने नियमित पानी देने के निर्देश दिए हैँ. 
आयुक्त  विश्वदीप ने शहर में स्थित महापुरुषों, शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का समुचित संधारण और आवश्यक रंग- रौगन करवाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव देने जोन अधिकारियों कोनिर्देशित किया है. 
आयुक्त ने शहर के मुख्य मार्गो को जनहित में सुगम आवागमन देने कब्जामुक्त करवाने लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने नालियों और नालों की सुव्यवस्थित सफाई करवाकर निकास प्रबंधन सुगम बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया है.