बंजारी माता मन्दिर के समीप रविवि परिसर में लगभग 17 लाख के 6 सीटर नवीन आकांक्षीय शौचालय का शीघ्र निर्माण
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बंजारी माता मन्दिर के समीप रविवि परिसर में लगभग 17 लाख के 6 सीटर नवीन आकांक्षीय शौचालय का शीघ्र निर्माण करने जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पार्षद श्रीमती मीरा ठाकुर, आनंद अग्रवाल सहित नागरिकों को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने हेतु किया भूमिपूजन 0
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत डॉ. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंजारी माता मन्दिर के समीप पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 17 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 6 सीटर 1 नवीन आकांक्षीय शौचालय का शीघ्र निर्माण और विकास करने नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 पार्षद श्रीमती मीरा ठाकुर, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश,उप अभियंता स्वच्छ भारत मिशन शाखा सुश्री कृष्णा राठी, जोन 7 उप अभियंता सुरेन्द्र श्रीवास सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्यरम्भ किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 7 और नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा के संबंधित अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार शीघ्र नवीन आकांक्षीय शौचालय का निर्माण और विकास कार्य बंजारी माता मन्दिर के समीप पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नागरिकों को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता के साथ जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।
cg24
