टेक्निकल टावर के निर्माण में कृष्ण कुंज का एक भी वृक्ष नहीं कटेगा-महापौर
महापौर मीनल चौबे तेलीबाँधा में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत प्रस्तावित टेक्नीकल टावर के स्थल में पहुंची, कार्य तत्काल गतिमान करके बारिश के पूर्व फाउंडेशन कार्य हर हाल में पूर्ण करने कहा, ताकि साइट पर वर्षाकाल में जल का भराव ना होने पाए और कार्य जारी रहे
टेक्निकल टावर के निर्माण में कृष्ण कुंज का एक भी वृक्ष नहीं कटेगा-महापौर
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रायपुर नगर निगम द्वारा मुख्यमन्त्री नगरोत्थान योजना में स्वीकृत 40 करोड़ रूपये की लागत के टेक्नीकल टावर के तेलीबांधा में सम्बंधित साइट स्थल पर पहुंची और साइट पर चल रहे नींव खुदाई के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने साइट पर कार्य की वर्तमान धीमी गति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की और तत्काल कार्य को साइट में गतिमान करते हुए मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व साइट में फाउंडेशन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान सहित उपअभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को दिए. ताकि बारिश में साइट पर जल का भराव ना होने पाए और कार्य जारी रहे. टेक्नीकल टावर निर्माण हेतु दो वर्ष की समयावधि निर्धारित की गयी है. लगभग 2 माह पूर्व कार्य हेतु निविदा उपरांत कार्यादेश जारी किया गया है.
cg24 
