महापौर मीनल चौबे किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर पहुंची महापौर ने बिल्डर के स्वीकृत अभिन्यास की नियमानुसार जांच करवाकर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
महापौर मीनल चौबे किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर पहुंची, रहवासियों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायते की, महापौर ने बिल्डर के स्वीकृत अभिन्यास की जांच करने के आदेश दिए
बिल्डर द्वारा शमशान घाट की भूमि पर कब्ज़ा कर बाऊंड्री वाल बनाने की शिकायत
महापौर ने शिकायतो की जांच कर अधिनियम अनुसार कार्यवाही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
*बिल्डर द्वारा छोटा एसटीपी बनाने एवं बिना उपचारित किए गंदा पानी गार्डन में डालने, बिना अनुमति बाउंड्रीवाल बनाने सहित अन्य शिकायते रहवासियों द्वारा की गई
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रामनगर क्षेत्र में स्थित किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर पहुंची वहां के रहवासियों ने संबंधित परिसर के बिल्डर के खिलाफ महापौर के समक्ष अनेक शिकायते की। महापौर ने नगर निगम पर्यावरण उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोला राम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में तत्काल स्थल पर नगर निगम नगर निवेशक आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु को बुलवाया एवं वहां के रहवासियों की शिकायतो को गंभीरता से लेकर शिकायतो की जांच कर संबंधित बिल्डर पर कड़ी कार्यवाही नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत करने के निर्देश दिये। महापौर ने बिल्डर के स्वीकृत अभिन्यास की नियमानुसार जांच करवाकर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
रहवासियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को बताया कि बिल्डर द्वारा छोटा एसटीपी बनाया गया है और एसटीपी में बिना उपचारित किए गंदा पानी गार्डन में डाला जा रहा है। उससे गंदा पानी व बदबू की समस्या बनी हुई है एवं संभावित अस्वास्थ्यकर वातावरण की आशंका परिसर में रहवासियों के मध्य बनी हुई है। महापौर ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। रहवासियों ने वहां बिना अनुमति बाउंड्रीवाल बनाये जाने एवं अन्य अनियमितताओं की जानकारी देकर शिकायते की। महापौर ने सभी शिकायतो की तत्काल जांच करवाकर नियमानुसार अधिनियम के अनुसार आवश्यक कार्यवाही संबंधित बिल्डर पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। इस दौरान नगर निगम जोन 7 सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों और रामनगर किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर के रहवासियों की उपस्थिति रही।
cg24 
