विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 9 वार्ड 8 मे सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र

विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 9 वार्ड 8 मे सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 9 वार्ड 8 मे सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र करने एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर सहित किया भूमिपूजन

          रायपुर - आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड कमांक 8 अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में सतनामी समाज सामुदायिक भवन का शीघ्र निर्माण एवं विकास कार्य करवाने नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, वार्ड 8 पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर एवं वार्ड क्षेत्र के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आमजनो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर नये विकास कार्य का भूमिपूजन किया एवं जोन 9 कमिश्नर श्री राकेश शर्मा एवं उपअभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय को वार्ड 8 में तत्काल सतनामी समाज सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विकास कार्य स्वीकृति अनुसार प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनउपयोग हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर ने सभी वार्डवासियों की ओर से वार्ड में सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण प्रारंभ करवाने पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।