निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने फाफाडीह रोड, पुराना आनंद टाकीज लाईन मौदहापारा में 11 दुकानों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक
निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने फाफाडीह रोड, पुराना आनंद टाकीज लाईन मौदहापारा में 11 दुकानों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल रखने, अवैध नाली के ऊपर पाटा निर्माण कर सफाई में बाधा डालने पर कुल 9400 रूपये का वसूला ई चालान
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन एवं जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह रोड, पुराना आनंद टाकीज लाईन मौदहापारा में नाली के ऊपर अवैध पाटा निर्माण कर सफाई में बाधा डाले जाने पर नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों के सहयोग से विभिन्न 11 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने और गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित 11 दुकान संचालकों पर कुल 9400 रूपये का ई चालान उन्हें भविष्य के लिये नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया और स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
cg24 
