रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम जोन 1 वार्ड 17 एवं 18 क्षेत्र हेतु एकमुश्त 2 करोड 6 लाख रू. के नये स्वीकृत विकास कार्यों का पार्षदो सहित भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम जोन 1 वार्ड 17 एवं 18 क्षेत्र हेतु एकमुश्त 2 करोड 6 लाख रू. के नये स्वीकृत विकास कार्यों का पार्षदो सहित भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम जोन 1 वार्ड 17 एवं 18 क्षेत्र हेतु एकमुश्त 2 करोड 6 लाख रू. के नये स्वीकृत विकास कार्यों का पार्षदो सहित भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात

गुढ़ियारी दीक्षा नगर पानी टंकी से घर घर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धी होगी नागरिको को नदी का मीठा जल दिलवाना रायपुर नगर निगम की सबसे बड़ी उयलब्धि होगी - पश्चिम विधायक राजेश मूणत

गुढियारी में भूमि उपलब्ध करवाकर विद्युत प्रवाह व्यवस्था हेतु शीघ्र करेंगे 3 स्थानों पर नये विद्युत उपकेन्द्र खुलवाने का कार्य सतत विद्युत प्रवाह हेतु शीघ्र करवाएंगे - पश्चिम विधायक राजेश मूणत

नालंदा 2 लाईब्रेरी बनने से शहर के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी लाभ प्राप्त होगा

नागरिक नाली में कचरा ना डालें एवं निगम के सफाई मित्र को देकर शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने भागीदार बनें

गरीबो के बच्चों को महंगे निजी स्कूलों की तरह रायपुर पश्चिम में प्ले स्कूल की सुविधाएं शीघ्र मिलेंगी- पश्चिम विधायक


           रायपुर - आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री  राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न स्थानो में एकमुश्त 2 करोड 6 लाख की लागत से नये स्वीकृत विकास कार्यों को शीघ्र करवाने वहां पहुंचकर भूमिपूजन नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष  दीपक जायसवाल एमआईसी सदस्य  भोलाराम साहू,  नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर, ठक्कर बापा वार्ड पार्षद श्रीमती परमिला बल्ला राम साहू, बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद  सोहन साहू, वार्ड पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, श्रीमती अंबिका साहू,  राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद  ओंकार बैस,  पुरुषोत्तम देवांगन, श्रीमती कामिनी देवांगन, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री नवीन शर्मा, विनय जैन, संजय मोहले, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता  द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता  शरद देशमुख सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, वार्ड 17 एवं 18 क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी ।
        रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि गुढियारी दीक्षा नगर में नये जलागार का निर्माण नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। दिसम्बर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद घर घर नदी का मीठा जल नगर निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा जो रायपुर नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धी होगी। रायपुर पश्चिम विधायक ने नागरिको से अपील की कि महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों को वे स्वतः स्थलों पर जाकर देखे एवं उसकी वीडियो बनाकर शेयर करें अगर उसमें कमी दिखे तो वह भी बतायें ताकि शीघ्र कमी को दूर किया जा सके। रायपुर पश्चिम विधायक ने रायपुर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर को अंबेडकर चौक गुढियारी को भव्य बनाने सर्वे करके शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिये ताकि अंबेडकर चौक को गरिमा के अनुरूप विकसित करवाया जा सके। उन्होने कहा कि गुढियारी के भारत माता चौक को विकसित किये जाने का कार्य लगातार आमजनों के मध्य चर्चा का विषय बना हुआ है।
         रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री  राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में जब से महापौर श्रीमती मीनल चौबे की शहर सरकार ने कार्य प्रारंभ किया है तब से रायपुर शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हो रहा है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वे लगातार प्रयासरत है कि गुढियारी के बडे रहवासी क्षेत्र में 3 विभिन्न स्थानों पर नये विद्युत उपकेन्द्र शीघ्र बने जिससे यहां विद्युत प्रवाह निरंतर जारी रहे। इसके लिए उन्होने गुढियारी मारूती मंगलम भवन के पास सुलभ के समीप हनुमान मंदिर ट्रस्ट से चर्चा कर सहमति कायम करते हुए आवश्यक भूमि छ.ग. विद्युत पावर कंपनी को दिलवायी है जहां नया विद्युत उपकेन्द्र बनेगा। दूसरा विद्युत उपकेन्द्र तिलक नगर उद्यान के पास की उपलब्ध भूमि पर बनाना प्रस्तावित है। रायपुर पश्चिम विधायक ने वार्ड पार्षद को शीघ्र भूमि उपलब्धता के संबंध में अधिकृत जानकारी दिलवाने कहा जिससे कार्य शीघ्र हो सके। राजेश मूणत ने  कहा कि तीसरा विद्युत उपकेन्द्र भूमि उपलब्ध होने पर गुढियारी दीक्षा नगर में पानी टंकी के समीप किसी उपयुक्त स्थान पर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कर शीघ्र प्रस्तावित किया जायेगा ताकि गुढियारी की रहवासी जनता की विद्युत संबंधी समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र हो सके।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि उन्होने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो में सभी जगह प्रार्थना शेड बनवाये है एवं विद्यार्थियों हेतु पेयजल की व्यवस्था करवायी है। वे शासकीय स्कूलो में क्षेत्र के रहवासी गरीबो के विद्यार्थी बच्चों को प्ले स्कूल जैसी सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि ये कार्य उन्होने रायपुर नगर निगम के माध्यम से महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में करवाया है। इस हेतु सभी को नगर निगम रायपुर एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे के ऐसे कार्यों की सराहना करनी चाहिए। उन्होने कहा कि वे एनआईटी के समीप नालंदा 2 लाईब्रेरी का कार्य करवा रहे है। इसके बनने से शहर के विद्यार्थी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल होने काफी सहायता मिल सकेगी।
         रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 1 जोन अध्यक्ष एवं जोन 8 जोन अध्यक्ष से संपर्क कर जोन क्षेत्र के वार्डो की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने कार्य करवाने की अपील रहवासी जनता से की। उन्होने कहा कि नगर निगम में जोन अध्यक्ष का दायित्व है कि वह जोन के वार्डो की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने कार्य करें। रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने सभी नागरिको से राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने भागीदार बनने एवं नाली में कचरा नहीं डालने एवं प्रतिदिन घर का कचरा नियमित रूप से सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने की अपील की।
        बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद  सोहन साहू ने वार्ड में 1 करोड 24 लाख की लागत से नये विकास कार्य शीघ्र करवाने भूमिपूजन करने पर रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत को हार्दिक धन्यवाद दिया। पार्षद  सोहन साहू ने कहा कि विगत 15 वर्षों तक पिछले कार्यकाल में उनके वार्ड क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। यह विकास कार्य रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने प्रारंभ करवाया है। कई स्थानो पर अधूरे विकास कार्य को पूर्ण किया जा रहा है।