महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व दिनांक 4 सितम्बर 2026 की समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें

रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत अधिकाधिक स्वच्छता फीडबेक नगर हित में देकर रायपुर को नम्बर 1 स्वच्छ शहर बनाने का रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर संकल्प लेने समस्त नगरवासियों से एक बार पुनः की विनम्र अपील


रायपुर - राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व दिनांक 4 सितम्बर 2026 शुक्रवार के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए राजधानी शहर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने और राजधानी शहर रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाने और विकसित करने कार्य करने की शक्ति प्रदान करने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे , सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी , स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती  गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व का पावन अवसर सम्पूर्ण विश्व भर में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में प्राचीन काल  से ही सभी श्रीकृष्ण भक्तजन भक्तिभाव, प्रेम, समर्पण, उल्लास के साथ आपस में मिलकर मनाते आ रहे हैँ. योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन अत्यंत प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद रहा है. योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में रिश्ते में अपने मामा राक्षसराज कंस का वध करके सम्पूर्ण धरती को शोक से मुक्त किया और युद्धभूमि में वीर अर्जुन को श्री भागवत गीता का ब्रम्ह ज्ञान देकर सम्पूर्ण मानवता को मानव जीवन में कल्याण का मार्ग दिखलाया. योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के कुशल मार्गदर्शन में द्वापर युग में वीर पाण्डवों ने महाभारत का महायुद्ध दम्भी कौरवों की सेना को परास्त करके विजयश्री अर्जित कर सम्पूर्ण भारतवर्ष सहित विश्व भर में धर्म और सत्य और न्याय का राज्य स्थापित कर विश्व शान्ति के नवीन युग की स्थापना करने का ईश्वरीय कार्य किया. अतएव योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर है. 
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र को राष्ट्रीय स्वच्छ रेंकिंग वर्ष 2025-26 में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता फीडबेक देने का संकल्प देने की पुनः एक बार विनम्र अपील समस्त नगरवासियों से की है.