विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन
विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन
— जीतो अपैक्स की ज़ूम मीटिंग में देशभर से 300 से अधिक सदस्यों ने दिए सुझाव
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) अपैक्स द्वारा दिनांक 06-02-2026 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की चर्चा ज़ूम मीटिंग के माध्यम से संपन्न हुई। मीटिंग की शुरुआत जीतो अपैक्स के पदाधिकारी वाईस चैयरमेन श्री हिमांशु जे शाह , अध्यक्ष श्री विजय बंदूलाल भंडारी , महासचिव श्री ललित कुमार डांगी जी ने की। इस ज़ूम मीटिंग में देशभर से लगभग 300 से अधिक JITO सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, संगठित एवं व्यापक बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
तिलोकचंद बरड़िया बताया कि यह कार्यक्रम 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस आयोजन में जैन समाज के साथ-साथ गैर-जैन समुदाय, कॉर्पोरेट संस्थान, उद्योग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जैन दर्शन और मूल्यों के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो सके।
तिलोकचंद बरड़िया ने अपने सुझाव रखते हुए कहा कि यदि इस कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल को जोड़ा जाए, तो इसकी पहुंच और प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि लायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट से संपर्क कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बन सके।
श्री बरड़िया बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अन्य जैन संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इस आयोजन को प्रधानमंत्री तक प्रस्तुत करने की संभावना पर भी विचार किया गया। जीतो अपैक्स ने सभी चैप्टर्स से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर को एक जनआंदोलन का स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों को नवकार महामंत्र के माध्यम से शांति, सद्भाव और आत्मकल्याण के मार्ग से जोड़ें।
तिलोकचंद बरड़िया
अध्यक्ष
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO)
रायपुर, छत्तीसगढ़
cg24
