पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को, 197 परीक्षार्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 197 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के लिए भानुप्रतापदेव शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
cg24 
