सचिन पायलट का 28 जुलाई का रायपुर दौरा स्थगित, NEET मुद्दे पर होने वाली बैठक टली

सचिन पायलट का 28 जुलाई का रायपुर दौरा स्थगित, NEET मुद्दे पर होने वाली बैठक टली

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का 28 जुलाई को प्रस्तावित रायपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है। पायलट को NEET परीक्षा विवाद और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बने राजनीतिक हालात और नई दिल्ली में चल रही लगातार बैठकों के कारण पायलट का रायपुर दौरा टालना पड़ा। फिलहाल वे दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने में व्यस्त हैं।

हालांकि कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि दौरा रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसे स्थगित किया गया है। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

सचिन पायलट के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रस्तावित बैठक में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर चर्चा होनी थी। इसके अलावा पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी तय था।