सोशल मीडिया पर सोना-चांदी और लग्जरी लाइफ दिखाई... अगले दिन चोरों ने सारा सामान उड़ा लिया!
मशहूर यूट्यूबर रचना गुर्जर को सोशल मीडिया पर अपनी ज्वेलरी दिखाना महंगा पड़ गया है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली रचना आधी रात को हुई एक सोची-समझी चोरी का शिकार हो गईं हैं. स्थानीय लोग और ऑनलाइन यूजर्स अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ज्वेलरी और कीमती सामान को बार-बार ऑनलाइन दिखाने से अनजाने में ही ऐसे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा होगा.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए आस-पास की जगहों के CCTV फुटेज खंगाल रही है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सुनियोजित चोरियों के बढ़ते चलन को उजागर किया है, जिनमें CCTV से छेड़छाड़ और सटीक समय का ध्यान रखा जाता है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर रचना द्वारा सोने चांदी और लग्जरी गाड़ी के साथ फोटो डालने के कुछ दिन बाद ही चोरों ने घर की दीवार पर लगे तारों को काटकर घर में चोरी को अंजाम दिया है. चोर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ग्राम मोहनी में रहने वाली रचना गुर्जर के घर घुसकर चोरों ने सीढ़ी की मदद से तार काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे की मदद से ऊपर की तरफ कर दिया. इसके बाद घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिया.
cg24 
