सदी का सबसे बड़ा नगर कीर्तन 15 सितंबर को पहुंचेगा जबलपुर

सदी का सबसे बड़ा नगर कीर्तन 15 सितंबर को पहुंचेगा जबलपुर

"श्री गुरु तेग बहादुर हिन्द की चादर" 
आक्रांताओं के जवर,जुल्म से सनातन संस्कृति, गौ ,गरीब व हिन्दू धर्म की रक्षार्थ अपने प्राणों का महान बलिदान देने वाले सिक्ख धर्म के नवमें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी का 350 वां शताब्दी शहीदी दिवस समारोह आगामी 25 नवंबर 2025 को  देश ही नहीं पूरी दुनिया में बड़े गर्व से  बृहद रूप में मनाया जाएगा । इसी संबंध में गोहाटी (असम) से 21 अगस्त को एक राष्ट्रीय शताब्दी यात्रा (नगर कीर्तन,जुलूस) प्रारंभ हुआ जो कि देश के 23 राज्यों से होते हुए 23 नवंबर को आनंदपुर साहिब ,पंजाब में समाप्त होगी । यह अत्यंत ही प्रसन्नता एवं गौरव  का विषय है कि आगामी 15 सितंबर  को शाम 7 बजे यह यात्रा  भोपाल से चलकर जबलपुर पहुंच रही है। जिसका की स्वागत समूह सिक्ख समाज एवम अन्य समाजों द्वारा भेड़ाघाट रिंग रोड पर किया जाएगा एवं यात्रा व साथ आये श्रद्धालु जन  गुरुद्वारा प्रेमनगर में पहुचेंगे , कीर्तन दरबार के बाद विश्राम होगा,
अगले दिन 16 सितंबर को सुबह 9 बजे प्रेमनगर मदनमहल से नगर कीर्तन यात्रा प्रारंभ हो महानद्दा शास्त्री व्रीज होते हुए गुरुद्वारा मढ़ाताल गुरुद्वारे साहिब में पहुंच समाप्त उपरांत लंगर ग्रहण कर अगले पड़ाव मंडला फिर बिलासपुर के लिए रबाना होगी
इस इतिहासिक यात्रा के आगमन पर जबलपुर के समूह सिक्ख समाज में बहुत ही उमंग और उत्साह व्याप्त है, आप सभी संगत से बेनतीं है कि इस इतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में  उपस्थित हो अपना जीवन सफला करें जी ????
इस संबंध में जबलपुर सिक्ख संगत द्वारा एक प्रेस वार्ता होटल गुलजार में आयोजित  की गई थी जिसमे सभी  पत्रकार बंधुओ को इस शताब्दी यात्रा की जानकारी सिक्ख सेवक जत्था ओमती के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक गजिंदर सिंघ बांगा जी , सचिव मिक्की आहूजा जी , फुलबीर सिंघ जी  व जबलपुर सिक्ख संगत के अध्यक्ष हरेन्दरजीत सिंघ बब्बूजी, सचिव दलवीर सिंघ जस्सल  मैं सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्थित होकर नगर कीर्तन का स्वागत करने की अपील की है |