मिड डे मील योजना बंद होने के कगार पर - वंदना राजपूत

मिड डे मील योजना बंद होने के कगार पर - वंदना राजपूत
मिड डे मील योजना बंद होने के कगार पर - वंदना राजपूत
 
बच्चों को कुपोषण और अज्ञानता की ओर धकेला जा रहा है
 
हड़ताल पर मौन गुहार सुनेगा कौन


रायपुर/15 फरवरी 2026। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिड डे मील योजना को बंद करने का भाजपा सरकार षड्यंत्र कर रही है। पिछले 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है जिसके कारण बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति कम होती जा रही है। मिड डे मील योजना स्कूली बच्चों में कुपोषण, भूख और शिक्षा की कमी जैसे समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया था, जिसमें सरकार को सफलता भी मिल रही थी लेकिन वर्तमान भाजपा के सरकार में स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण मध्यान भोजन बंद होने के कगार पर आ गया है। पिछले लगभग 40 दिनों से बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रसोईया संघ प्रदेश व्यापी हड़ताल पर पिछले लगभग 40 दिनों से है। हड़ताल के दौरान दो महिलाओं की मौत हो जाती है, कई महिलाओं की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। भाजपा, भाषण में महिला सशक्तिकरण पर बड़ी-बड़ी और लुभावने बातें करते हैं लेकिन धरातल पर महिलाएं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते-लड़ते मर रही है। दो महिलाओं की मौत के बाद भी सरकार नींद से नहीं जागी और न जाने कितने मौत का इंतजार कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रसोईया संघ के प्रदेश व्यापी हड़ताल पर सरकार मौन है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई नियत दिखाई नहीं पड़ती है। उनकी मांगों की सुनवाई या वार्तालाप हेतु अभी तक कोई अधिकृत अधिकारी इन रसोईया संघ से संपर्क नहीं किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही सरकार में सभी वर्ग के कर्मचारी परेशान है ।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार के उदासीनता के कारण मध्यान भोजन बंद होने के कगार पर है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरीब वर्ग के बच्चों को कुपोषण और अज्ञानता की ओर धकेला जा रहा है।