कांकेर में ‘‘रूरल टेक्नोलॉजी सेंटर का शुभारंभ, पशु शक्ति से बढ़ेगी स्मार्ट खेती
उत्तर बस्तर कांकेर -जिले के किसानों को आधुनिक और किफायती खेती से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में रूरल टेक्नालॉजी सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक आशाराम नेताम तथा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा द्वारा किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में शुरू इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य पशु चलित कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को सरल और लाभप्रद बनाना है। इस केन्द्र में तेंदुआ हल, पैडलर और बियासी हल जैसे यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र हरिदास तायड़े ने बताया कि एक जोड़ी बैल से 0.5 से एक हार्स पावर तक शक्ति प्राप्त की जा सकती है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।
cg24
