डायरिया, मलेरिया व मौसमी बिमारियों से बचाव के बताए सरल उपाय

डायरिया, मलेरिया व मौसमी बिमारियों से बचाव के बताए सरल उपाय
स्टॉप डायरिया अभियान से जागी स्वास्थ्य की चेतना
विद्यार्थियों ने सीखे सुरक्षित जीवन के मंत्र, स्कूल में विशेषज्ञों ने दी जानकारियां
डायरिया, मलेरिया व मौसमी बिमारियों से बचाव के बताए सरल उपाय

 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांवड़ी के शासकीय उच्चतर हाई स्कूल में आज स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया सहित वर्षाकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने शुद्ध पेयजल का उपयोग, ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन, नियमित साफ-सफाई, घर के आसपास जलभराव रोकने तथा मच्छरदानी के उपयोग का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बुखार, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण की
अभियान में विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक एवं ताजा भोजन, नियमित हाथ धोना, घर के आसपास साफ-सफाई और मच्छरदानी का उपयोग मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। छात्रों से यह संदेश अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया।