धरती आबा अंतर्गत आयोजित शिविर में अब तक 888 हितग्राहियों का आधार पंजीयन

धरती आबा अंतर्गत आयोजित शिविर में अब तक 888 हितग्राहियों का आधार पंजीयन

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जून 2025/ भारत सरकार के द्वारा जनजातियों के विकास एवं उत्थान हेतु धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में जन जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से जनजातीय समुदायों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में आयोजित शिविर में अब तक 55 हितग्राहियों का नया आधार तथा 833 हितग्राहियों का आधार पंजीयन किया गया है। इस प्रकार कुल 888 हितग्राहियों का आधार पंजीयन किया गया है। जिसमें अंतागढ़ विकासखण्ड में 149, भानुप्रतापपुर में 64, चारामा में 110, दुर्गूकोंदल में 191, कांकेर में 106, कोयलीबेड़ा में 74 और नरहरपुर में 194 हितग्राही शामिल है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त शिविर में जनजातीय समुदायों को पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।