बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी आदतें बदलें - असीम सहगल सेहत से समृद्धि तक – पत्रकारों के लिए मारुति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन द्वारा विशेष सेमिनार का आयोजन।
सेहत से समृद्धि तक – पत्रकारों के लिए मारुति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन द्वारा विशेष सेमिनार का आयोजन।
रायपुर के होटल आदित्य में हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य व्यस्त और तनावपूर्ण पत्रकारिता जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल

ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं, लेकिन अक्सर अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
आयोजक मेघा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रख सकें।
इस अवसर पर मोहन तिवारी

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही कई वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है, जिसमें फील्ड में जाकर विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। लगातार भागदौड़, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के बीच पत्रकार न केवल समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि खुद भी कई चुनौतियों का सामना करते हैं।
इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए “सेहत से समृद्धि तक” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अनुभवी पत्रकार अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे स्वयं को कैसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा भी फिटनेस, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन के महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा “स्वस्थ पत्रकार – सशक्त समाज” की अवधारणा को बढ़ावा देना है।
सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेघा तिवारी, सीमा छाबड़ा एवं असीम सहगल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप साहू, वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

cg24 
