जलविहार कॉलोनी में महिला पर तलवार से हमला
जलविहार में तलवारबाज़ी, महिला पर हमला
पुराना बदमाश है आरोपी, थाने पहुंची पीड़िता
राजधानी रायपुर के जलविहार इलाके में देर रात तलवारबाज़ी की घटना से सनसनी फैल गई। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक युवक ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना प्रभारी दलबल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे |
घायल और डरी सहमी पीड़िता तेलीबांधा थाने पहुंची, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी |
रायपुर के जलविहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और इलाके में पहले भी उसके खिलाफ शिकायतें सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे तेलीबांधा थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है |
cg24 
