निगम जोन 6 स्वास्थ्य और नगर निवेश विभाग की टीम ने चौरसिया कॉलोनी में चाँद ब्रेड फैक्ट्री की स्वच्छता का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने पर फैक्ट्री को तत्काल किया सीलबंद
निगम जोन 6 स्वास्थ्य और नगर निवेश विभाग की टीम ने चौरसिया कॉलोनी में चाँद ब्रेड फैक्ट्री की स्वच्छता का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने पर फैक्ट्री को तत्काल किया सीलबंद
रायपुर- आज नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम नगर निवेशक आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत चौरसिया कॉलोनी में चाँद ब्रेड फैक्ट्री की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहाँ गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली. इस पर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 6 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अदिव्य हजारी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल, कार्य सहायक टोपेश्वर ध्रुव की उपस्थिति में तत्काल स्थल पर चाँद ब्रेड फैक्ट्री को सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
cg24
