पहली बार ऐसा हुआ कि पिछले तीन माह से बिजली बिल शून्य आ रहा
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जून 2025/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है जो पहली बार हो रहा है जो उनकी खुशियों की वजह बन गई है।
इस योजना ने कई परिवारों की आर्थिक और ऊर्जा जरूरतों को इस योजना ने पूरा किया है। समीप के ग्राम बरदेभाठा निवासी श्रीमती कांति गंजीर ने तीन किलोवॉट का सोलर ऑन-ग्रिड प्लांट अपनी छत पर लगवाया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छत पर ही बिजली घर बनाया है, जिससे विगत 03 माह से बिजली बिल शून्य आया है। इससे मिलने वाले अनुदान से बिजली को और भी किफायती बना दिया है और कई परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है। इसी तरह चारामा विकासखण्ड के ग्राम दरगहन की श्रीमती चित्ररेखा सुकदेवे ने कहा कि सौर ऊर्जा ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है और सरकार की मदद से यह संभव हुआ है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से विद्युत की अच्छी-खासी खपत के बाद भी पिछले तीन महीने से बिल शून्य में आ रहा है जिससे ऊर्जा पर व्यय में आत्मनिर्भरता आई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे इसकी लागत काफी कम हो जाती है।
cg24
