Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

23 October 2026 Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को मेहनत का लाभ और मकर राशि वालों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. कुंभ राशि के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. जानें सभी 12 राशियों का शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष राशि

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए दिन प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और किसी नेता या प्रभावशाली व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलने के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में सुख बना रह सकता है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कानूनी विवाद सुलझने की संभावना भी जताई गई है. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी काम से दूर या पास की यात्रा करनी पड़ सकती है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: पक्षियों को दाना डालें

वृष राशि

वृष राशि वालों के परिवार में चहल-पहल बढ़ सकती है. कारोबार में नई योजना बनाने या काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकताा है. आचार्य की सलाह है कि दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें और अपने संबंधों में बेवजह का तनाव न बढ़ने दें. विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें. सोच-समझकर बनाई गई व्यावसायिक योजना आगे लाभ पहुंचाा सकती है.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
दान: दूध का दान करें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिए. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रह सकता है. पारिवारिक जीवन में मधुरता आने और विवाह से जुड़ी किसी बात के आगे बढ़ने के संकेत हैं. घर-परिवाार में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आलस या काम टालने की आदत आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है, इसलिए अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: हरा
दान: मूंग का दान करें

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दिन में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. किसी मित्र के सहयोग से अधूरा कााम पूरा होने की संभावना है. कारोबार में नया काम शुरू करने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो फैसले से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी कानूनी विवाद में नया मोड़ भी आ सकता है. बातचीत में सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमााल करें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: पक्षियों को दाना डालें

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कामकाज में सहयोग मिल सकता है. कारोबार में कोई नया समझौता होने या नए लोगों से संपर्क बनने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है. प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं, लेकिनन इसके लिए मेहनत और लगातार प्रयास जरूरी होंगे. दिनभर भागदौड़ रह सकती है, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: लाल
दान: पेंसिल दान करें

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुख बढ़ सकता है. कारोबार में आर्थिक सहयोग मिलने और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें हासिल होने के संकेत हैं. हाालांकि, मित्रों से मिलने वाली किसी उम्मीद के पूरा न होने से निराशा हो सकती है. बेवजह की भागदौड़ से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी भी बाात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर जवाब देना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
दान: सेब का दान करें

तुला राशि

तुला राशि वालों को अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलने और कारोबार की नई योजना सामने आने के संकेत हैं. यात्रा का योग बन सकता है. परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान निकलने और वैवाहिक जीवन से जुड़ा शुभ समाचार मिलने की संभाावना है. आर्थिक फैसले लेते समय बजट का ध्यान रखें, ताकि अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
दान: क्रीम रंग के वस्त्र दान करें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होने और समाज में सम्मान मिलने के संकेत हैं. हालांकि, किसी मामले में असमंजस की स्थिति बन सकती है. कामकाज में लाभ मिलने में देरी हो सकती है और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: काला
दान: लाल मिर्च का दान करें.
धनु से मीन राशि का राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. घर-परिवार की समस्याओं का समााधान मिलने और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का विचार भी बन सकता है. आज सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और किसी पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचने की सलाह है. नए संबंध बनाते समय सावधानी बरतें.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: पीला
दान: चने की दाल का दान करें

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में उम्मीद जगाने वाला हो सकताा है. रुका हुआ धन मिलने और नए संपर्कों से लाभ होने की संभावना है. कानूनी विवाद में राहत मिलने तथा नौकरी से जुड़े अवसर बनने के संकेत भी दिए गए हैं. हालांकि, काम का दबाव और मेहनत अधिक रह सकती है. किसी के भरोसे पर आंख बंद करके निर्भर न रहें. हर फैसला सूझबूझ से लें और विरोधियों को लेकर बेवजह चिंता न करें

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नीला
दान: चावल का दान करें

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए प्रतियोगिता और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं. पदोन्नति का अवसर मिल सकताा है और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है. अचानक लाभ की संभावना भी जताई गई है. हालांकि, किसी उम्मीद के पूरा न होने से निराशा हो सकती है. मन की शांति के लिए भजन या धार्मिक गतिविधियों में समय बिताना अच्छा रहेगा. यात्रा की योजना बने तो जरूरी तैयारियां पहले से करर लें.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: काला
दान: हरी पालक का दान करें

मीन राशि

मीन राशि वालों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. धार्मिक स्थलों के दर्शन और पुण्य कार्यों में समय बिताने का अवसर मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ने और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं. लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम भी पूरा हो सकता है. आर्थिक मामलों में दोस्तों पर भरोसा बनााए रखें, लेकिन पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेते समय व्यावहारिक सोच और जरूरी सावधानी बरतें.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
दान: चने की दाल का दान करें