टी.बी. मुक्त भारत अभियान को गति देने कलेक्टर द्वारा सौंपे गए दायित्व
उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टी.बी. मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विकासखंडवार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। आदेश के तहत कांकेर एवं नरहरपुर विकासखंड के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूस, चारामा विकासखण्ड के लिए एसडीएम श्री नरेन्द्र कुमार बंजारा, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड हेतु एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री गंगाधर वाहिले, अंतागढ़ विकासखण्ड के लिए एसडीएम श्री राहुल रजक और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के लिए एसडीएम पखांजूर श्री मनीष देव साहू को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में एनसीसी कैडेट एवं माय भारत वॉलंटियर्स को अभियान से जोड़ते हुए विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर टी.बी. मुक्त भारत अभियान की सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

