मौसम के दो रंग -25 मई से नौतपा का प्रकोप -26 मई से केरल में मानसून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस साल देश के नागरिकों को भीषण गर्मी से कुछ जल्दी मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि मानसून अपने निर्धारित समय से पहले आ रहा है!
नौतापा से जुड़े खास नियम
नौतपा के दौरान विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक समारोहों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घरेलू शांति और सद्भाव खत्म होता है.
इस दौरान जितना हो सके हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए.
शुभ परिणाम को प्राप्त करने के लिए, नौतपा के दौरान पक्षियों और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की जा सकती है.
यदि कोई जरूरतमंद व्यक्ति पानी या भोजन मांगने आपके घर आता है, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए.
नौतपा के दौरान पूर्वजों के सम्मान में जलदान और तर्पण करने के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है. इन सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है.
नौतपा के दौरान दही, छाछ, लस्सी, बेल शरबत, नारियल पानी और तरबूज जैसी ठंडी चीजों का जितना हो सके उतना सेवन करना चाहिए.
इस दौरान गर्म, मसालेदार, तले हुए और मांसाहारी भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए.
जब तक जरूरी न हो, चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे के बीच.
cg24 
