रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में रजत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार नरहरदेव शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कांकेर में रजत महोत्सव के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना‘ व ‘बालिका सुरक्षा माह‘ अंतर्गत वाद-विवाद तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर पुलिस की सहायता से साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला भी आयोजित कराई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
cg24
