प्रदेशभर में मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट, तेज आवाज के साथ मोबाइल पर पहुंचा चेतावनी संदेश

प्रदेशभर में मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट, तेज आवाज के साथ मोबाइल पर पहुंचा चेतावनी संदेश

⚠️ प्रदेशभर में मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट, तेज आवाज के साथ मोबाइल पर पहुंचा चेतावनी संदेश ⚠️

रायपुर, 27 जुलाई। रविवार शाम लगभग 6:00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लाखों मोबाइल फोन पर एक साथ तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट (Extremely Severe Alert) और वॉइस मैसेज प्रसारित हुआ। अचानक सभी मोबाइल फोनों पर एक साथ अलर्ट आने से लोग कुछ क्षणों के लिए घबरा गए। हालांकि, जैसे ही लोगों ने संदेश पढ़ा और सुना, तब स्पष्ट हुआ कि यह भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनी है।

अलर्ट में बताया गया कि अगले 3 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं सरगुजा जिलों के कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग की अपील:

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले स्थानों से दूर रहें।

बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह अलर्ट केंद्र सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट (Cell Broadcast) आपदा चेतावनी प्रणाली के माध्यम से जारी किया गया, ताकि संभावित खराब मौसम की जानकारी समय रहते प्रत्येक मोबाइल धारक तक पहुंच सके और जन-धन की हानि को रोका जा सके।

सभी नागरिकों से अपील है कि घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें और यह महत्वपूर्ण जानकारी अपने परिवार एवं परिचितों तक भी अवश्य पहुंचाएं। ????️⚡