भ्रष्टाचार का जीरो टॉलरेंस : एक्शन का डर नहीं!
रायपुर के गुढ़ियारी स्थित CSPDCL मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या का एक ठेकेदार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है । दावा है की ठेकेदार बिलासपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है मौर्या उससे काम करने और बिल के एवज में पैसा ले रहे हैं। इसके बाद ठेकेदार कुछ पैसा निकाल उसी ऑफिस में
कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों को दे रहा है। बाद में एक राशि एक अन्य अधिकारी को दी जाती है ।
चौंकाने वाली बात यह है की हरे हरे नोट गिनते दिख रहे अधिकारी मुरली मौर्य किसी दूर दराज़ जगह पर नहीं बल्कि अपने केबिन में बैठे हैं चीफ इंजीनियर के कमरे से लगा हुआ है। आप इससे अंदाजा है की CSPDCL के प्रोजेक्ट ऑफिस में पैसों के लेनदेन का खुला खेल चल रहा है।
cg24 
