रतनपुर थाने में कदम रखते ही एक्शन मोड में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय

रतनपुर थाने में कदम रखते ही एक्शन मोड में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी दबोचा, कानून का दिखाया असली डर

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की यह सख़्त और त्वरित कार्यवाही अपराधियों के लिए चेतावनी और आम जनता के लिए भरोसे की नई शुरुआत 

बिलासपुर | रतनपुर थाना रतनपुर की कमान संभालते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने यह साफ कर दिया कि अब अपराधियों के लिए रतनपुर सुरक्षित नहीं रहा। नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर थाना प्रभारी ने अपने पहले ही एक्शन से अपराधियों में खलबली मचा दी है।

दिनांक 08 नवंबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी आशीफ खान पिता फरीद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी पड़ावपारा कोटा पिछले दो वर्षों से नाबालिग पीड़िता का पीछा कर उसे प्रेमजाल में फंसा रहा था। आरोपी ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद बेरहमी से कई बार जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया।

अपराध दर्ज होते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया, लेकिन थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर सख़्त निर्देश दिए — आरोपी चाहे जहां छुपा हो, उसे पकड़ना ही है। पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्यवाही न केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी है, बल्कि यह संदेश भी है कि नाबालिगों से अपराध करने वालों के लिए रतनपुर में अब कोई रहम नहीं

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आरक्षक राजेन्द्र साहू एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की अहम भूमिका रही।