जेल की दीवारों के भीतर भी गूंजा राष्ट्रगान, जिला जेल राजनांदगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
राजनांदगांव - जिला जेल राजनांदगांव में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक उत्तम कुमार पटेल जेल चिकित्सक डॉ. अमित सोनी जेल शिक्षक तारकेश्वर सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। जेल अधीक्षक उत्तम कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाता है तथा हर नागरिक को इसके मूल्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
cg24
