स्वतंत्रता दिवस समारोह मे छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेंगे सबसे ज्यादा पदक, बिलासपुर की दीपमाला भी होंगी सम्मानित
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर :- स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की है. इनमें ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं. इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है..पुलिस उपायुक्त जोन उत्तर रायपुर कमिश्नरेट दीपमाला कश्यप इससे पहले बिलासपुर पुलिस रेंज मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रही। उनकी कार्यशैली की विभाग मे प्रशंसा की जाती है। वे बिलासपुर जिले की रहने वाली है।

