अंबिकापुर के आभास राज ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में मिले विशेष आमंत्रण

अंबिकापुर। सरगुजा के अंबिकापुर निवासी और क्रिकेट जगत में लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर आभास राज को मुंबई में आयोजित भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोहों में से एक ESPNcricinfo Honours – Greatest Cricketers of 2000–2025 में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस भव्य आयोजन का आयोजन जिओ हॉटस्टार और ईएसपीएन क्रिकइंफो द्वारा किया गया, जिसमें क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों, विशेषज्ञों और चुनिंदा आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

आभास राज इस समारोह में आमंत्रित होने वाले छत्तीसगढ़ तथा आसपास के राज्यों के एकमात्र प्रतिनिधि रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें क्रिकेट के महान खिलाड़ियों और दिग्गजों से मिलने और संवाद कर ने का अवसर मिला, जिनमें सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद कैफ, अंबाती रायडू, एरोन फ़िंच, पीयूष चावला, वरुण एरॉन और वसीम जाफर सहित कई नाम शामिल हैं।

यह समारोह वर्ष 2000 से 2025 तक क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों और क्रिकेट की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव था। इस अवसर पर आभास राज ने कहा कि इतने बड़े मंच पर देश के महान क्रिकेटरों के बीच उपस्थित होना उनके जीवन के सबसे यादगार और गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है।

अंबिकापुर के युवा कंटेंट क्रिएटर की यह उपलब्धि न केवल सरगुजा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।