ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी प्री.बी.एड प्रवेश परीक्षा, व्यापम ने प्रवेश पत्र किए जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थी आज से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 जून सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी व्यापन की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 1-06-2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँत्ति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
cg24 
