इंडिगो के बाद एयर इंडिया की लापरवाही : फ्लाइट नंबर ए 2635 दिल्ली से टेक ऑफ नहीं : यात्रियों में आक्रोश

इंडिगो के बाद एयर इंडिया की लापरवाही : फ्लाइट नंबर ए 2635 दिल्ली से टेक ऑफ नहीं : यात्रियों में आक्रोश

दिल्ली से रायपुर एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ए 2635 
अभी 4:00 तक दिल्ली से टेक ऑफ नहीं की है 
4 घंटे से यात्री परेशान हो रहे हैं जिसमें महिलाएं भी हैं एक महिला जो शुगर पेशेंट है उनकी तबीयत बिगड़ रही है|

फ्लाइट में बैठे यात्रियों में आक्रोश है सभी यात्री एयर इंडिया की लापरवाही से गुस्से में है और अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी कोई सुनने वाला नहीं है कभी मौसम का बहाना बनाया जाता है तो कभी पायलट के आने का इंतजार बताया जाता है |

इंडिगो की फ्लाइट को लेकर पूरे देश में पहले से ही यात्री परेशान रहे उनके बैगेज इधर-उधर हो गए, वह समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए, उनकी टिकट वापसी के पैसे नहीं मिले हैं और अब इंडिगो के बाद एयर इंडिया भी उसी रास्ते पर चल पड़ा है गोवा से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी निरस्त हो गई है |

अब ऐसे में हवाई यात्री किस और कंपनी पर भरोसा करें केंद्र को आगे जाकर संज्ञान लेना पड़ेगा और अगर यही हाल रहा तो केंद्र सरकार को चाहिए सभी एयरलाइंस को अपने संरक्षण में चलाएं |