National News
  • तेलंगाना भाजपा की 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट हुई जारी, टी राजा को भी टिकट

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इ

    टी राजा को अगस्त 2022 में सस्पेंड किया गया था। भाजपा ने लिस्ट जारी करने से थोड़ी देर पहले उनका निलंबन भी रद्द कर दिया। इनके अलावा 13 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    तेलंगाना की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

    सके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है।

  • कॉल गर्ल से मिलवाने का लालच, 800 लोगों को लगाया चूना, फ़र्ज़ी ऐप जरिये खेला गया पूरा खेल, जाने मामला…

    जयपुर: राजस्थान के शहरी इलाके में ठगी और लूट का ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. पांच लोगों का एक गिरोह कॉल गर्ल का लालच देकर लोगों को हनी ट्रैफ में फंसाता था और फिर लड़की से मिलने बुलाने के बहाने उन्हें बंदूक की बल पर लूट लेता था. उदयपुर में कई ऐसे मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं. पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है.

    इस गिरोह ने लोगों को कॉल गर्ल से मिलवाने का लालच देकर 6 महीने में करीब 800 लोगों को शिकार बनाया और उनसे 5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. दरअसल गिरोह के सरगना ने एक ऐप बनाया था और उस पर खूबसूरत लड़कियों की प्रोफाइल डालकर लोगों को ऑनलाइन कॉल गर्ल बुक करने का झांसा देता था.

    जैसे ही कोई उनसे संपर्क करता था तो वे उसे लड़की पहुंचाने के बहाने सुनसान इलाके में बुला लेते थे और वहां बंदूक के बल पर उसके साथ लूटपाट करते थे. उदयपुर पुलिस के मुताबिक, ‘सूचना मिली थी कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है जो व्हाट्सएप पर लोगों को खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजता है. इसके अलावा, लड़कियां लोगों को बुकिंग के बहाने सुनसान जगहों पर बुलाती थीं और उन्हें लूट लेती थीं.’

    पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इस गिरोह के कई लोगों को बीते अगस्त महीने में पकड़ा भी था लेकिन फिर भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा था. इसी क्रम में जांच के दौरान मास्टरमाइंड राकेश मीना ने पकड़े जाने के बाद बताया कि वह अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर कॉल गर्ल सप्लाई के लिए बनाई गई वेबसाइट TOTTAXX के जरिए पूरी धोखाधड़ी को अंजाम देता था.

    आरोपी ने बताया कि दोनों इस वेबसाइट का एक पेज बनाते थे. जिस शहर में उन्हें धोखाधड़ी करनी थी, उसमें राजस्थान के किसी भी जिले में कॉल गर्ल उपलब्ध कराने की जानकारी दे दी जाती थी. अगर राजस्थान में बैठा कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट को खोलता था, तो उस पर कॉल गर्ल इन उदयपुर, कॉल गर्ल इन जयपुर लिखा होता था.

    आरोपी इन पेजों पर लड़कियों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक्सेस की गई तस्वीरें पोस्ट करते थे और उनके झूठे नाम बताए जाते थे. उनके जाल में फंसने वाले ग्राहकों का भरोसा हासिल करने के लिए वे ऑनलाइन पेमेंट की जगह कैश पेमेंट का विकल्प देते थे.

    लोग जब आरोपियों के दिए लिंक पर क्लिक करते थे तो लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल खुल जाती थी जिसमें लड़की से सीधे व्हाट्सएप पर चैट करने या कॉल करने का विकल्प मौजूद होता था. जैसे ही ग्राहक इस पर क्लिक करता था, व्हाट्सएप चैट खुल जाती थी.

    अधिकारी ने बताया कि चैट में ग्राहकों को सिर्फ Hi ही लिखना होता था. मैसेज मिलते ही जयपुर स्थित राकेश के गिरोह से जुड़े लोग मॉडलों की 10 से 15 इंस्टाग्राम से चोरी की गई तस्वीरें ग्राहक को व्हाट्सएप पर भेजते थे. जब ग्राहक भेजी गई तस्वीरों में से किसी लड़की को चुन लेता था तो आरोपी उसका रेट शेयर करते थे. इसके बाद ग्राहक से लड़की को छोड़ने की जगह पूछी जाती थी. फिर 3 से 4 बदमाश कार में लड़की को लेकर उसी लोकेशन पर पहुंचते थे.

    जब ग्राहक बताई गई जगह पर पहुंच जाता था तो वे उसे दूर से कार में लड़की दिखाते थे और ग्राहक से तय रकम नकद ले लेते थे. फिर जब ग्राहक लड़की को साथ भेजने के लिए कहता तो वे उसे हथियार दिखाकर धमकाते थे. इसके अलावा, वे उसे वहां से भाग जाने के लिए कहते थे. ऐसे में ग्राहक बदनामी के डर से वहां से चला जाता था.

  • कांग्रेस ने चुनावी राज्यों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रमोद तिवारी बनाए गए छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर, देखें आदेश

    नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. जिसका आदेश AICC ने जारी किया है. जिसमें 3 राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्ति किये गए हैं. जिसमें प्रमोद तिवारी छत्तीसगढ़ के ऑब्जर्वर बनाए गए हैं.

     

    BREAKING : कांग्रेस ने चुनावी राज्यों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रमोद तिवारी बनाए गए छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर, देखें आदेश 
  • नवरात्र के आठवें दिन: आज होगी मां महागौरी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र और भोग

    नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन विधि-विधान से मां की पूजा करें। साथ ही मां को उनके पसंदीदा फूल और प्रसाद भी अर्पित करें। श्वेत वस्त्र धारण करने वाली मां महागौरी का वाहन वृषभ है। मां की चार भुजाएं हैं। ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है, बाएं हाथ में डमरू है।

    मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को मोगरा का फूल बहुत प्रिय है। इस दिन देवी मां के चरणों में यह फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां को बर्फी और नारियल के लड्डू का भोग लगाएं। मां का सबसे प्रिय भोग नारियल माना गया है।

    पूजा विधि

    अष्टमी के दिन की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करें और सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। मां को लाल या सफेद फूलों की माला अर्पित करें। उन्हें रोली-कुमकुम लगाएं। धूप, दीप, अगरबत्ती, अक्षत और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मां को नारियल और काले चने का भोग लगाएं। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर आरती करें। कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन करते हुए पारण करते हैं। वहीं, कुछ लोग नवमी के दिन पारण करते हैं।

    मां महागौरी मंत्र(mantra )

    ॐ देवी महागौर्यै नमः।।

    प्रार्थना

    श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

    महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा।।

    ध्यान मंत्र

    वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

    सिंहारूढा चतुर्भुजा महागौरी यशस्विनीम्।।

    पूर्णन्दु निभाम् गौरी सोमचक्रस्थिताम् अष्टमम् महागौरी त्रिनेत्राम्।

  • दर्दनाक हादसा : मिर्जापुर में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप… 2 की मौत, 28 घायल

    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जहां 28 लोग घायल हो गए। पिकअप पर सवार होकर सभी दर्शनार्थी विंध्याचल आ रहे थे। इस दौरान कुशियरा फाल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौक्त हो गई, जहां 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव से शनिवार को विजयपुरा और मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने के लिए पिकअप सवार 30 लोग जा रहे थे। जैसे ही पिकअप लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के पास पहुंची थी कि स्पीड तेज हो जाने से अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई। घटना में पिकअप सवार भोला उम्र 29 वर्ष व कनोई उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।

     
  • Aaj ka Panchang 22 October 2023: महाअष्टमी के अवसर पर बन रहे हैं ये शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

    Aaj ka Panchang 22 October 2023: आज यानी 22 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज नवरात्र के आठवें दिन माता दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाएगा। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।  

    आज का पंचांग ( Panchang 22 October 2023)

    आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त - रात्रि 07 बजकर 58 मिनट तक

    नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजे से 45 बजकर 06 बजकर 10 मिनट तक

    अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक

    रवि योग - शाम 06 बजकर 44 मिनट से 23 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - शाम 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक

    भद्रा - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से 08 बजकर 58 मिनट तक

    दिशा शूल - पश्चिम

    क्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 45 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चन्द्रोदय - 01 बजकर 37 मिनट से

    चन्द्रास्त - सुबह 6 बजे

    चन्द्र राशि - मकर

  • Horoscope 22 October 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं तरक्की के अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

    पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

    वृष राशि- क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग बनेंगे।

    कर्क राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

    सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

    कन्या राशि- मन शान्त रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

    तुला राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में विदेश जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रहन सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

    धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।

    मकर राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों से भेंट होगी।

    कुंभ राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

    मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आय में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। सन्तान की और से सुखद समचार मिल सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा।

  • विजयादशमी का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है

    सत्य पर असत्य की जीत का सबसे बड़ा त्योहार दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. विजयादशमी का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दिन अस्त्र-शस्त्र का पूजन और रावण दहन के बाद बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. 

    ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा. इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर के दिन शाम को 5:44 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

    दशहरा पर हुआ था रावण का अंत

    इस साल दशहरा पर्व पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं. इस दिन जगह-जगह रावण दहन किया जाता है. कहा जाता है कि रावण के पुतले को जला हर इंसान अपने अंदर के अहंकार, क्रोध का नाश करता है. इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि रावण का वध करने कुछ दिन पहले भगवान राम ने आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा की और फिर उनसे आशीर्वाद मिलने के बाद दशमी को रावण का अंत कर दिया. 

     

    <div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">

     

     

    विजयादशमी पर हुआ था महिषासुर का वध

    ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दशमी को ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था. इसलिए इसे विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है. देशभर में अलग-अलग जगह रावण दहन होता है और हर जगह की परंपराएं बिल्कुल अलग है. इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है. इस दिन शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है. इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है.

    दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है. इस दिन माना जाता है कि अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है. दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से पैसों और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है. मान्यता है कि यदि दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है. वहीं, जो काम करने जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलती है.

  • अब इस राज्य के लिए कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें पूरी सूची

    कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार सीएम अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां ​​से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी।

     

     

  • अनूपपुर विधानसभा में प्रत्याशी चयन के विरोध में फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, कांग्रेस को मिलेगा फायदा !

    अनूपपुर। MP NEWS : अनूपपुर भाजपा कार्यकर्ताओं के मंशा के विपरीत भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस से 2020 में आए बिशाहूलाल सिंह के प्रत्याशी थोपे जाने की जो आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी वह 20 अक्टूबर 2023 को ज्वालामुखी बनकर फटी और सिद्धांत वादी कार्यकर्ता लामबंद होकर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र सौंप कर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह के कृत्यों पर अपना विरोध दर्ज किया और कहां कि हम बूढ़े बैल को कब तक जोतने का कार्य करेंगे । निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी न बनाकर पार्टी ने भाजपा का शोषण करने वाले कांग्रेस से आए हुए नेता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।भाजपा के द्वारा घोषित किए गए अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी विसाहू लाल सिंह के विरोध में 11 सूत्री मांग पत्र सौंप कर अपना विरोध दर्ज किया, तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता उनकी बातों को दरकिनार करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को किस तरह से प्रताड़ित किया गया और उनकी अनदेखी की गई इस बात को लेकर पत्र सौपा गया और समय रहते पत्र पर विचार करने की बात रखी गई।

  • 7:नवरात्रि का सातवां दिन:आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानिए पूजा विधि, महत्व और मंत्र

     नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप की आराधना की जाती है. माता कालरात्रि की उपासना से शत्रु का नाश, नकारात्मक शक्तियां भयभीत होती हैं. मां कालरात्रि ममतामयी रूप में अपने भक्तों पर कृपा लुटाती हैं. पौराणिक कथा के अनुसार शुंभ-निशुंभ को देखकर मां को भयंकर क्रोध आया और इनका वर्ण श्यामल हो गया

    मां कालरात्रि पूजा विधि (Maa Kalratri Puja)

    नवरात्र की सप्तमी तिथि की पूजा नवरात्र अन्य दिनों की तरह ही कर सकते हैं, लेकिन मां काली की उपासना करने के लिए सबसे उपयुक्त समय मध्य रात्रि का माना गया है। ऐसे में सर्वप्रथम पूजा स्थान की अच्छे से साफ-सफाई करने के बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कालरात्रि की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा के दौरान मां कालिका को रातरानी के फूल चढ़ाएं। भोग के रूप में गुड़ अर्पित करें। इसके बाद कपूर या दीपक से माता की आरती उतारें। इसके बाद मां कालरात्रि के मंत्रों का लाल चंदन की माला से जाप करें।

    मां कालरात्रि की पूजा का महत्व (Maa Kalratri Puja Importance)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। तंत्र मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। वहीं, मां काली की आराधना करने से व्यक्ति भयमुक्त हो जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि मां काली अपने भक्तों की अकाल मृत्यु से रक्षा करती हैं।

  •  गगनयान की टेस्ट लॉन्चिंग टली,जांच के बाद अपडेट देगा ISRO, जानें आखिर क्या है वजह

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण टल गया है।

    पहले तो सुबह सात बजे से शुरू होने वाली परीक्षण उड़ान का समय बदला गया फिर लॉन्चिंग से ठीक पांच सेकेंड पहले रोक दिया गया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से इसे फिलहाल टाला जा रहा है। व्हीकल पूरी तरह से सुरक्षित है। खामियों का पता लगाने के बाद लॉन्चिंग की अगली तारीख बताई जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय मंत्री (साइंस एंड एक्नोलॉजी) जितेंद्र सिंह ने गगनयान की टेस्ट लॉन्चिंग के मिशन के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा-भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की ओर गदम आगे बढ़ाते हुए गगनयान और इसरो टीम को शुभकामनाएं।

    गगनयान : परीक्षण उड़ान का समय बदला

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक गगनयान की परीक्षण उड़ान की टाइमिंग बदल गई है। पहले इसे सुबह 7 से 9 बजे के बीच किया जाना था। लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक इसरो सुबह 8.30 बजे इसे लॉन्च करेगा। हलांकि उड़ान में देरी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस तरह के परीक्षणों में कई तकनीकी पहलुओं को बहुत बारीकी से परखा जाता है। इसलिए अमूमन लॉन्चिंग में कभी-कभी देरी भी होती है।