National News
  • Aaj Ka Panchang 21 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    Aaj ka Panchang 21 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 21 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

    सूर्योदय- 06:25 एएम
    सूर्यास्त- 05:46 पीएमवार- शनिवार
    पक्ष- शुक्ल पक्ष
    तिथि- सप्तमी, 09:53 पीएम तक
    नक्षत्र- पूर्वाषाढा, 07:54 पीएम तक
    योग- सुकर्मा, 12:37 एएम, अक्टूबर 22 तक
    करण- गर, 10:41 एएम तक
    द्वितीय करण, वणिज - 09:53 पीएम तक

    अशुभ मुहूर्त 
    दुष्टमुहूर्त 06:25:16 से 07:10:39 तक, 07:10:39 से 07:56:02 तक
    कुलिक 07:10:39 से 07:56:02 तक
    कंटक 11:42:57 से 12:28:20 तक
    राहु काल 09:15:27 से 10:40:32 तक
    कालवेला / अर्द्धयाम 13:13:43 से 13:59:06 तक
    यमघण्ट 14:44:29 से 15:29:52 तक
    यमगण्ड 13:30:44 से 14:55:49 तक
    गुलिक काल 06:25:16 से 07:50:21 तक

    शुभ मुहूर्त
    अभिजीत: 11:42:57 से 12:28:20 तक 

    ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

  • Horoscope 21 October 2023 : इन राशि वालों को मिल सकते हैं सुखद समाचार, जानें सभी राशियों का राशिफल

    पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

    वृष राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुखद समाचार म‍िलेंगे। मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्कता विचारों से बचें। कारोबार में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

    मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति‍ और प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।

    कर्क राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। तनाव से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार आयेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक तनाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

    सिंह राशि- भाइयों के सहयोग से लाभ के मौके म‍िलेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे।

    कन्या राशि- कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है।

    तुला राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग म‍िलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के सहयोग से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं। नौकरी के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

    धनु राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग आय के साधन बन सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें।

    मकर राशि- नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    कुंभ राशि- परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी।

    मीन राशि- उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

  • इंडी गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया, इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग बिखर गए
     
    भोपाल  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की हालत – दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहे है। ये घमंडिया गठबंधन है इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था जो बनने से पहले ही टूट रहा है। इस इंडी गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी उसे कमलनाथ ने कैन्सल करवा दी और घुसने से भी मना कर दिया।
    इंडी गठबंधन के घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए
    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिस दिन से यह गठबंधन बना है यह अजीब गठबंधन है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ऐसा कहीं होता है क्या? जिस तरह का बयान सपा नेता अखिलेश यादव का आया है, उससे यह साफ़ हो चुका है कि इंडी गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया है। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए है ।
     
    गठबंधन में ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं कि लोग देख कर आश्चर्य हैं
    चौहान ने कहा कि अभी-अभी जो कल अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें और सपा को एक साल तक धोखे में रखा बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया और उन्होंने चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है इससे अखिलेश यादव के  मन की स्तिथि समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने उन्हें कितना धोखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये आपस में लड़ रहे है ये काहे का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य के साथ जनता इस गठबंधन को देख रही है कि जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है, ये आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे होगा।
     
    कुछ टिकट दिग्विजय सिंह- कुछ कमलनाथ के बाकी मलते रह गए हाथ
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की कल सूची जारी हुई है, कुछ टिकट कमलनाथ तो कुछ टिकट दिग्विजय सिंह ले गए। बाकी कांग्रेस के नेता हाथ मलते रह गए। कांग्रेस में अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है तो दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है।
  • कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध शुरू, इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    मध्य प्रदेश, जबलपुर  विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है, जहां जबलपुर की दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशी के नाम भी दूसरी लिस्ट में शामिल किए गए हैं, पनागर विधानसभा से राजेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. वही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनोद श्रीवास्तव की नाराजगी सामने आई है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक पत्र लिखते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है.

    कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार पिछले 15 वर्षों से वह पनागर विधानसभा में कार्य कर रहे हैं उसके बाद भी ऐसे व्यक्ति को पार्टी के द्वारा टिकट दिया गया जिसको पूर्व में पार्टी के द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था, वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश पटेल के द्वारा पनागर विधानसभा में लगातार कांग्रेस को हराने के लिए कार्य किया जाता था, जिसको लेकर कई बार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व तक शिकायत की गई थी, उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा राजेश पटेल को टिकट दी गई.

    वहीं उन्होंने ऐलान किया कि वह कांग्रेस की विचारधारा को लेकर पनागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जहां भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर के बीच अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद श्रीवास्तव पनागर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे.

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रायपुर आने के बाद भाजपा प्रत्याशी गागड़ा के नामांकन पत्र दाखिले के लिए आयोजित रैली में शामिल हुए

    रायपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो चुनावी माहौल बना है, इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दी गई सहायता प्रमुख वजह है। श्री ठाकुर ने कहा कि एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ को दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार धान की खरीदी के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है।

    केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर शुक्रवार को रायपुर पहुँचने के बाद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण की क्षुद्र मानसिकता से ग्रस्त है और छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार के सांप्रदायिक तुष्टीकरण से त्रस्त है। श्री ठाकुर ने दो टूक कहा कि देश भर में सबसे भ्रष्ट सरकार की बात करें तो वह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है। ये 'खाऊ' सरकार दिल्ली के अपने 'खानदानी' नेताओं के लिए एटीएम (ऑल टाइम मनी) बन गई है। छत्तीसगढ़ में तो कहा जाता है कि 'भू-पे' करो। इस 'भू-पे' का साफ मतलब है कि कांग्रेस की तिजोरी छत्तीसगढ़ में किए जा रहे भ्रष्टाचार के पैसे से भरी जा रही है; चाहे वह खनन माफिया हो या शराब माफिया हो, तबादला माफिया हो, रेत माफिया हो। अब छत्तीसगढ़ की जनता इन माफियाओं की सरकार से मुक्ति पाना चाहती है।

    विदित रहे, केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर शुक्रवार को रायपुर पहुँचने के बाद भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नामांकन पत्र दाखिले के लिए आयोजित रैली में शामिल हुए।

  • अमित शाह नगरनार नहीं बेचने का आदेश दिखाएं - प्रमोद तिवारी

    सांसद प्रमोद तिवारी ने अमित शाह को चुनौती देते हुये कहा कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आये, एक और झूठ बोलकर गये कि बस्तर एनएमडीसी संयंत्र नहीं बेचा जायेगा। यदि नगरनार संयंत्र नहीं बेचा जा रहा तो इसका फैसला कब हुआ। कब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नगरनार संयंत्र को विनिवेशीकरण की सूची से बाहर किया, उसको नहीं बेचने का आदेश कहां है इसका मोदी और अमित शाह जवाब दें?
    मोदी सरकार ने नगरनार को बेचने का फैसला कर लिया है। इसके बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 14 अक्टूबर 2020 में भारत सरकार ने एनएमडीसी (नगरनार) स्टील प्लांट में 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया था। उक्त कार्य हेतु भारत सरकार के वित्त विभाग के अधीन “निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग” (डीआईपीएएम) को सौंपा गया। यह निर्णय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा लिया गया। इस बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के राजनीतिक विनिवेश का कार्य सितंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। (पीआईबी रिपोर्ट)। उक्त निर्णय के क्रियान्वयन हेतु “दीपम” (डीआईपीएएम) ने 2 दिसंबर 2022 को नगरनार की रणनीतिक बिक्री हेतु प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की गयी। इस निविदा के संबंध में निजी निवेशकों को अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रश्न जमा करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2022 तथा बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 रखी गयी थी।


    देशभर के चुनाव में कांग्रेस 5-0 से जीतेगी

    इन पांच राज्यों में जनता को जिस घड़ी का इंजार था वह समय अब आ गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान तथा युवाओं के साथ-साथ लगभग हर वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा एवं विश्वाघात किया है, सार्वजनिक कंपनियां को बेचा है। अब जनता उसका सही फैसला करेगी।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सहित ज्यादातर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में आकर झूठ बोलते है, स्तरहीन राजनीति करते है और महंगाई, बेरोजगार, किसानों की समस्याओं, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों तथा हर स्तर पर फेल भाजपा सरकार की असफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास करते है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि ‘‘मोदी सरकार’’ लगातार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव पूर्ण सौतेला व्यवहार करती रही है तथा छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों का हनन कर रही है, केंद्रीय योजनाओं की धनराशि ही समय पर नहीं प्रदान की जाती है जिससे समयबद्ध ढंग से उन योजनाओं की शुरूआत नहीं होती है। यही नहीं छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया जाता है जिससे जनता को अपनी आवश्यकताओं के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी होती है। छत्तीसगढ़ में जनता की अदालत में जाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिसको लेकर वह जनता के सामने जाये, और न ही कोई लोकप्रिय चेहरा ही उसके पास है, जिसके मुखौटे पर वह चुनाव मैदान में उतर सके। सबसे दुःखद एवं और चिंताजनक तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल के भ्रष्टाचारियों और कमीशन खोरी के संगीन आरोपियों को पुनः प्रत्याशी बनाया है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है, मिजोरम में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की वह भविष्यवाणी सही साबित होगी जो उन्होंने अपने मुखपत्र आर्गनाइजर में चिंता व्यक्त करते हुये कहा था कि अकेले दम पर ‘‘मोदी’’ अब जिताऊ चेहरा नहीं रहे। हमें जीतने के लिये अब कुछ और करना होगा। इस पर चिंतन की आवश्यकता है। हिमांचल एवं कर्नाटका में न दुखड़ा चला न मुखड़ा चला।
    इन पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यह आशंका सही साबित होगी और हिमांचल प्रदेश से निकली हुई मोदी जी के पराजय की श्रृंखला कर्नाटक होते हुये तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान होकर पूरे देश में लोकसभा के चुनाव में उसका सफाया करेगी।
    श्री तिवारी ने कहा है कि आखिर झूठे और खोखले वायदे से मोदी जी देश की जनता को कब तक भ्रमित करते रहेंगे। आगामी 3 दिसंबर 2023 की सुबह का सूरज जैसे-जैसे ढलता जायेगा वैसे-वैसे भाजपा की पराजय का नया अभूतपूर्व इतिहास देश की जनता लिखेगी, और शाम होते-होते इन पांच राज्यों (तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में कांग्रेस का तिरंगा फहर जायेगा।
     
    छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी
     
    श्री तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करके छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान कर रही है, जिसका करारा जवाब भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की महान जनता चुनाव में देगी और उसका सूपड़ा साफ करेगी। भाजपा चाहे जितने हथकण्डे अपना ले किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीत रही है। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होगी।
    श्री तिवारी ने कहा है कि ‘कांग्रेस का हाथ-जनता के साथ।’ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अब तक हितग्राहियों के खाता में सीधे-सीधे तौर पर रूपये 1 लाख75 हजार करोड़ जमा करया है जो यह साबित करता है कि कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के दुःख, दर्द में उसके साथ खड़ी रहती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत इस वर्ष 2640 और 2660 रू. प्रति क्विंटल मिला है जो भाजपा शासित किसी राज्य के किसानों को नहीं मिला।
    चालू खरीफ सीजन में कांग्रेस सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है और इस बार किसानों को धान की कीमत लगभग 2800 रू. प्रति क्विंटल मिलेगा। यही नहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ 27 लाख किसानों को मिल रहा है। प्रति एकड़ 9 से 10 हजार की इनपुट सब्सिडी किसानों को मिल रही है।
    श्री तिवारी ने कहा है कि देश में सबसे कम बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है तथा बेरोजगार युवाओं को 2500 रू. का भत्ता कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिये भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू किया है जिसका फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया।
    राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना का लाभ साढ़े पांच लाख लोगों को मिल रहा है, इस योजना से सालाना 7000 रू. दिया जाता है। राजीव गांधी गो-धन न्याय योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक गोठान बनाये गये है, 2 रू. किलो में गोबर और 4 रू. में गौमूत्र की खरीदी हो रही है इस योजना से पशुधन का संरक्षण हो रहा है पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूह को लाभ हो रहा है।
    मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख 43 हजार परिवार को घर बनाने आर्थिक मदद की जा रही है। पहली किस्त में 43 हजार परिवार को एक-एक लाख रुपये प्रदान किया गया।
    श्री तिवारी ने कहा है कि 5 लाख युवाओं को रोजगार एवं स्व रोजगार तथा सरकारी नौकरियों के अवसर सरकार ने प्रदान किये है। इसके अतिरिक्त एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियमित भर्ती। की गयी है।
    ‘‘रोजगार मिशन’’ के माध्यम से आने वाले 5 साल में 15 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की योजनाओं को 65 से अधिक पुरस्कार दिये है।
    राज्य सरकार ने व्यक्ति विकास की दिशा में प्रयास किया जिसका परिणाम है प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल योजना से 727 स्कूल खोले गए जिससे 4 लाख से अधिक बच्चे निःशुल्क अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त कर रहे। यह सारी योजनाएं कांग्रेस की जीत का आधार बनेगी।
  • अगले 24 घंटों में इन 10 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    IMD Rain Alert Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में सोमवार और मंगलवार को हुए मौसम में अकस्मात परिवर्तन के चलते में कहीं कहीं वर्षा का दौर देखने को मिला था, लेकिन कल यानी की बुधवार को पुनः तापक्रम के क्रम में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम मंत्रालय (IMD) के आधार पर, दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोनिक चक्र के असर के चलते दक्षिण-पूर्व और इससे लगे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम नमी वाला इलाका बन गया है। वहीं कम नमी के इलाके के चलते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ तेजी से बढ़ने और अगले 24 घंटों के बीच शानदार रूप से प्रतिबिंबित होने की आशंका जताई गई है। 21 अक्टूबर के करीब करीब मध्य अरब सागर के ऊपर एक दवाब बना हुआ हैं और साथ ही ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

    जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    नई दिल्ली के मौसम का मिजाज

    मौसम कार्यालय की राय मुताबिक गुरुवार को यानी आज 19 अक्टूबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में कम से कम टेंपरेचर 16 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा टेंपरेचर 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आज बादल स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। आगामी दिनों में नई दिल्ली के तापक्रम में हल्की उथल पुथल देखने को मिल सकती हैं।

    उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कम से कम टेंपरेचर 18 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा पर 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद के विषय में बात करें तो आज यहां सबसे कम टेंप्रेचर 17 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा टेंपरेचर 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी आज आकाश क्लियर साफ रहेगा।

    अन्य राज्यों के मौसम का मिजाज

    दरअसल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के जारी अनुमान के मुताबिक आज लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सामान्यसे भारी के साथ एक या दो जगहों पर धूलभरी आंधी समेत वर्षा के संकेत जताए गए है। केरल और तमिलनाडु के छिटपुट भागों में मामूली से तेज वर्षा हो सकती है। इसी के साथ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी मंजिलों में सामान्य वर्षा होगी।

    यहां बना साइक्लोनिक हवाओं का इलाका 

    आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ओर से समुद्र के ऊपर एक सैक्लोनिक हवाओं का इलाका बना हुआ है। इसकी वजह से 20 अक्टूबर के लगभग बंगाल की खाड़ी के मध्य में एक बेहद कम नमी का इलाका निर्मितहो रहा है। यहां जान लें कि एक ट्रफ लाइन साउथ-वेस्ट बंगाल की चोटी पर बने साइक्लोनिक चक्र से लेकर तमिलनाडु के साउथ कोस्टल इलाके तक पहुंची हुई है।

    भारत में किन स्थानों पर हुई भीषण बर्फबारी?

    आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा के कुछ इलाकों, कोंकण, मध्य प्रदेश और गोवा में मामुली से सामान्य वर्षा बारिश दर्ज की गई हफज्ज।. इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में मामूली सेसामान्य वृष्टि के अतिरुक6 बर्फबारी भी हुई।. वहीं, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कोस्टल कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान और असम के छिटपुट क्षेत्रों में भी मामूली वर्षा देखने को मिली।

  • चुनाव की दृष्टि से प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्र में मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की गई

    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विधानसभा मीडिया संयोजकों की सूची पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

    भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश अनुसार विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा मीडिया संयोजकों की निम्न नियुक्तियां की गई हैं।

    कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची आने के बाद नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा में मंच से दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी जिसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कांग्रेस से बड़ा सवाल किया है।

    शर्मा ने कांग्रेस को परिवारवाद का गारंटी बताते हुए बड़ा सवाल किया उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस के नए नाथ नकुलनाथ है? शर्मा ने बुधवार को प्रेस से चर्चा के दौरान कहा कि ऐसा पहली बार है जब किसी नेता का बेटा टिकट बांट रहा है। जिस तरह नकुलनाथ छिंदवाड़ा में टिकट बांट रहे हैं, उससे सीधा यह सवाल उठता है कि क्या नकुलनाथ गांधी परिवार, मल्लिकार्जुन खड़गे और सीडब्लूसी से भी ऊपर है।

  • Election : समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, जानिए कहां से किसे मिला मौका

    MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। इस बार मध्य प्रदेश के रण में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा भी कई राजनीतिक पार्टियों अपना दाव आजमाते हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा अपनी तीसरी सूची जारी कर दी गई है।

  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला मौका

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार देर रात 88 उम्मीदवार की अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को उन्होंने मैदान में उतारा है।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इस सूची में दतिया और पिछोर से टिकट बदले गए हैं। दतिया से अभिषेक नायक की जगह राजेंद्र भारती पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद लोधी को टिकट दे दिया गया है। गोटेगांव सीट से शेखर चौधरी की जगह एमपी प्रजापति उम्मीदवार बनाए गए हैं।

     

  • MP विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की छठवीं सूची, जानिए किसे कहां से मिला मौका

    MP Election : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा आप अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी किया जा रहा है आज समाजवादी पार्टी द्वारा भी अपनी तीसरी सूची जारी की गई है जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।

    इस बीच बसपा ने भी अपनी छठी सूची जारी करती है जिसमें 28 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। अपनी छठी सूची में बसपा ने टिकट किस प्रकार वितरित किए हैं। इसमें नरसिंहपुर से रिटायर्ड डीआईजी महेश प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है। इछावर से हरी प्रसाद सिसोदिया, बड़वाह से त्रिलोक राठौर, उज्जैन दक्षिण से मुकेश परमार, नागदा खाचरौद से सीमा गोकुल गोयल, महेश्वर से सुखराम उपाध्याय, कसरावद से केशरी लाल पिपल्दे, आगर से गंगाराम जोगचंद्र, भोपाल उत्तर से महेंद्र वानखेड़े, हुजूर से रणधीर भोजने को प्रत्याशी बनाया है।

    इसके अलावा तेंदूखेड़ा रमा कुशवाह, हरदा से प्रहलाद राठौर, करेरा से शांतीदास फले, नरसिंपहुर से संजय मागर, गाडरवारा से शंकर लाल निनामा, बुरहानपुर से सुनील नायके, गुना से भगवान लाल भण्डारी, मैहर से वीरेंद्र सिंह कुशवाह, दमोह से प्रताप  रोहित, बरघाट से किरन मरकाम, बसौदा से चंदा बी, नरेला से मुकेश गौर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से सुरेश उबनारे, सुरखी से सतनाम सिंह दांगी, विदिशा से द्वारिका प्रसाद धाकड़, शमशाबाद से महाराज सिंह, कुरवाई से जानकी प्रसाद और सिरोंज से तोषनी पंथी को प्रत्याशी बनाया है।

  • PM मोदी आज करेंगे रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन, दिखाएंगे हरी झंडी, ट्रेनों का होगा ये नाम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को रैपिड एक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं। आज वे रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 20 अक्टूबर सुबह गाजियाबाद के साहिबाबाद से इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

    इसके बाद पीएम मोदी वसुंधरा सेक्टर 8 में से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैपिड एक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच होगा। आपको बता दें, पहले चरण के उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड एक्स ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

    आपको बता दें, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम रेल गाड़ियों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी रैपिड एक्स ‘नमो भारत’ को आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसके तहत दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का उद्घाटन आज होगा। आम लोगों के लिए यह 21 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो जाएगा। इसका 82 किमी लंबा प्रथम कॉरिडोर दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच निर्माणाधीन है।

    टिकट लेकर ट्रेन में बैठेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी रैपिडेक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आज सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां वे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा करीब 12 बजे पीएम गाजियाबाद के वसुंधरा से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    पीएम मोदी के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा

    प्रधानमंत्री की कार्यक्रम को लेकर आज यहां कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनसभा में लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने का सामान, झंडा बैनर ले जाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं दी गई है। मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया जाएगा।