Rajdhani
  • रायपुर : महिला को ऑटो में बैठना पड़ा भरी...महिला के बैग से 1.50 लाख रुपए के जेवर चोरी...

    रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से संतोषी नगर जाने ऑटो में बैठी महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। आशंका है कि ऑटो में बीच रास्ते में चढ़े 5 युवकों ने बैग से जेवरात निकाले हैं। शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध कायम किया है। संतोषी नगर निवासी चन्द्रकांत बिरखेड़े और उसकी पत्नी प्रीति रायपुर रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। प्रिती के बैग में डेढ़ लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात थे। कुछ देर बाद ऑटो में 5 संदेही युवक चढ़े। 5 युवक अंदर और 2 युवक लगेज के पास पीछे बैठे थे। सभी युवक कालीबाड़ी चौक पर उतर गए। संतोषी नगर स्थित अपने घर पहुंचने पर प्रीति ने बैग चेक किया तो अंदर उसके जेवरात नहीं थे।

  • रायपुर : आपसी रंजिश में युवक पर किया चाकू से हमला...हालत गंभीर...

    रायपुर। राजधानी के बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव में आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक की जांघ में काफी चोट आई है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले में अपराध कायम किया है। भाठागांव निवासी शत्रुघ्न साहू बीएसयूपी कॉलोनी गया था। आरोपी प्रमोद साहू ने कॉलोनी से चले जाने कहा और पुराने विवाद पर गाली गलौज करने लगा। शत्रुघ्न ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। युवक की जांघ पर दो वार लगे हैं। मामले में शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 506बी, 323 के तहत अपराध कायम किया है।

  • मुख्यमंत्री निवास पर
    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में आज 21 अगस्त 11 बजे जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया है. जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लइका जतन ठउर का किया उद्घाटन...

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगली में लइका जतन ठउर का उद्घाटन किया। दुगली सेक्टर को कुपोषण मुक्त करने पोषण पुनर्वास केन्द्र की तर्ज पर स्थापित इस अभिनव लइका जतन ठउर में कुपोषित बच्चों का संपूर्ण उपचार और चिकित्सीय देखभाल की जाएगी। यहां बच्चों के लिए 10 बिस्तरों की व्यवस्था है। 18 प्रतिशत कुपोषण दर वाले दुगली सेक्टर के 45 गांवों को अगले एक वर्ष में कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया तथा विधायकद्वय मोहन मरकाम और लक्ष्मी ध्रुव नवनिर्मित लइका जतन ठउर में इलाजरत बच्चों और उनकी माताओं से मिले तथा उन्हें फल, रेडी-टू-ईट पोषाहार, कपड़े और हैंडवाश वितरित किए।लइका जतन ठउर में डॉक्टरों द्वारा कुपोषित बच्चों का वजन मूल्यांकन कर उचित प्रोटीनयुक्त आहार दिया जाएगा। यहां कुपोषित बच्चों की माताओं को भी बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के विषय में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जब बच्चे 15 दिनों के उपचार के बाद घर लौटे, तो उनके वजन की वृद्धि के अनुपात में पौष्टिक भोजन तैयार करने में माताओं को सहूलियत हो। आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी इन बच्चों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों द्वारा फॉलोअप भी किया जाएगा, जिससे कि पूरा दुगली सेक्टर कुपोषण मुक्त हो सके।
    लइका जतन ठउर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल स्वास्थ्य विभाग की चिरायु और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से भी मिले। लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह, संचालक नीरज बनसोड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर रजत बंसल और धमतरी के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

  • मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ...

    रायपुर | हिंसा को समाप्त करने तथा लोगों में सद्भाव का संवर्धन करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2019 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। मंत्रालयीन कर्मियों ने शपथ लिया कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सी.के. खेतान, प्रमुख सचिव  मनोज पिंगवा,  रेणु पिल्ले सहित विभिन्न विभागों के सचिव एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी - किसानों का पंजीयन 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक...

    रायपुर। प्रत्येक वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन किया जाता है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि विगत खरीफ वर्ष 2018-19 में पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए पंजीकृत माना जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों की जानकारी अद्यतन करने का कार्य 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2019 तक किया जाएगा। पंजीकृत कृषकों को पंजीयन हेतु समिति में आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीकृत कृषकों का पंजीयन इस वर्ष केरी फारवर्ड कर लिया जाएगा। किन्तु पंजीकृत किसान किसी कारण से पंजीयन में संशोधन करवाना चाहते हैं, तो समिति मॉडयूल के माध्यम से यह संशोधन करने की व्यवस्था प्रदान की गई है। पंजीकृत किसान की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे की जानकारी की सूची समिति सॉफ्टवेयर से प्रिंट कर समिति द्वारा संबंधित क्षेत्र के पटवारी को उपलब्ध करायी जाएगी। उक्त सूची में अंकित जानकारी का पटवारी द्वारा राजस्व रिकार्ड के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। कृषक पंजीयन व्यवस्था में शामिल तहसील तथा सहकारी अमलों की मॉनीटरिंग के लिए पृथक एवं विशिष्ट व्यवस्था की जाएगी। कम्प्यूटर के माध्यम से रेण्डम आधार पर किसानों के अंकित पंजीयन आंकड़ों की सत्यता की जांच की जाएगी। गत खरीफ वर्ष 2018-19 में जिन किसानों ने पंजीयन नही करवाया था, किन्तु इस वर्ष जो धान विक्रय करने हेतु इच्छुक है, ऐसे नवीन किसानों का पंजीयन तहसील मॉडयूल के माध्यम से तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में नवीन कृषकों का पंजीयन 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। नये पंजीयन हेतु किसान द्वारा समिति से आवेदन प्राप्त कर उसे भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन में भूमि एवं धान के रकबे का पटवारी द्वारा राजस्व रिकार्ड के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। तहसीलदार के द्वारा सभी साक्ष्य देखने और परीक्षण करने के बाद नवीन किसान का पंजीयन किया जाएगा। विधिक व्यक्तियों यथा ट्रस्ट, मंडल, प्रा.लि.कंपनी, शाला विकास समिति, केन्द्र एवं राज्य शासन के संस्थान, महाविद्यालय आदि संस्थाओं द्वारा संस्था की भूमि का धान बोने के प्रयोजन हेतु अन्य कृषकों को लीज अथवा अन्य माध्यम से प्रदाय किया गया है, तो संस्था की कुल धारित भूमि के अधीन, वास्तविक खेती करने वाले का पंजीयन किया जाए एवं समर्थन मूल्य की राशि इन कृषकों के खातों में भुगतान किया जाएगा। संस्था के अधिकृत व्यक्ति द्वारा समिति को लिखित सूचना दी जाएगी कि संस्था की भूमि पर किन कृषकों द्वारा धान की खेती की जाएगी। इस प्रकार संस्थाओं की भूमि पर वास्तविक खेती करने वालों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा। यही व्यवस्था संयुक्त देयता समूहों, रेघा, अधिया कृषकों के द्वारा धान विक्रय हेतु अपनाई जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों का ध्यान रखा जाएगा। धान विक्रय से पूर्व पंजीकृत कृषक की मृत्यु हो जाने पर तहसीलदार के द्वारा परिवार के नामांकित व्यक्ति के नाम से धान खरीदी की जा सकेगी। सभी कृषकों का आधार नम्बर उनकी सहमति से प्राप्त किया जाए, किन्तु आधार नंबर नहीं होने के कारण किसी कृषक को पंजीयन से वंचित नहीं किया जाएगा। समस्त धान बीज उत्पादक कृषकों का बीज निगम के साथ-साथ समिति में भी गत वर्ष अनुसार ही पंजीयन किया जाए। समिति द्वारा बीज उत्पादक कृषकों से धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक की जा सकती है। उत्पादक कृषकों को समिति स्तर पर कृषक पंजीयन से वंचित नहीं किया जाए।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सदभावना दौड़ में : लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की दिलायी शपथ...

    रायपुरमुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित सदभावना दौड़ में शामिल हुए। सदभावना दौड़ का आयोजन गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक किया गया। सदभावना दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया। वे स्वयं भी बच्चों के साथ दौड़े।

    सदभावना दौड़ के राजीव गांधी चौक पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया।  इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और  छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर  प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर  किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, संचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पर्यावरण अधिनियम राजीव गांधी की देन हैं । उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी जयंती पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय भी उनकी महत्वपूर्ण देन है। आज नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम दुगली में जहां राजीव गांधी लगभग 34 वर्ष पूर्व आए थे, वहां उनकी प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा।

  • रायपुर : पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ...

    रायपुर। पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। सद्भावना दिवस (20 अगस्त) के अवसर पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने समाज के सभी लोगों में आपसी सद्भाव बनाये रखने, हिंसा को समाप्त करने और बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म और जाति अथवा भाषा संबंधी मतभेद संवैधानिक मान्यताओं के अनुसार दूर करने की शपथ ली। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. पाल, श्री एच.आर. मनहर, अमरेश मिश्रा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे आज शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे...
    रायपुर। भाजपा सांसद(राजनांदगांव) संतोष पांडे आज शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
  •  रायपुर : कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सीतानगर में हुये हत्या का खुलासा....घटना में 4आरोपी शामिल... चारो आरोपी गिरफ्तार....
    थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सीतानगर पास आरोपियों ने मृतक कमल नारायण साहू की, की थी हत्या। सभी आरोपी है सीतानगर गोगांव के निवासी। पूर्व रंजिश के कारण आरोपियों ने मृतक की चाकू से मारकर कर दी हत्या। आरोपियों ने चाकू से मृतक के षरीर के कई हिस्सों में लगभग 40 से अधिक किये थे वार। सभी आरोपी है आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के जो पूर्व में भी मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में रह चुके है जेल निरूद्ध। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार चाकू किया गया जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 234/19 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि. के तहत किया गया है मामला दर्ज। विवरण - दिनांक 19.08.2019 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सीतानगर गोगांव रोड़ पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है कि सूचना पर थाना कबीर नगर पुलिस मौके पर जाकर देखी तो एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा था तथा मृतक के शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से मारने के निषान दिखाई दे रहे थे। पतासाजी पर मृतक का नाम कमल नारायण साहू उर्फ पप्पू पिता ष्याम लाल साहू उम्र 32 साल निवासी सीतानगर गोगांव का होना पता चला। प्रथम दृष्ट्या घटना हत्या का होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 234/19 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या जैसे गंभीर मामले को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आरिफ एच षेख द्वारा गंभीरता से लिया जाकर थाना कबीर नगर पुलिस की एक विषेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। जिस पर थाना कबीर नगर की विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सभी प्रमुख बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी विष्लेषण एवं घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक घटना को मृतक कमल नारायण साहू उर्फ पप्पू को सीतानगर गोगांव निवासी खुमान साहू, वेद प्रकाष चन्द्राकर, वेद राम चन्द्राकर एवं राज माण्डले के साथ अंतिम बार देखा गया था। जिस पर टीम द्वारा संदेह के आधार पर सीतानगर गोगांव निवासी खुमान साहू, वेद प्रकाष चन्द्राकर, वेद राम चन्द्राकर एवं राज माण्डले को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिस पर आरोपियों द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुये बार - बार अपना बयान बदलकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों द्वारा मृतक कमल नारायण साहू की चाकू से मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना को मृतक आरोपियों को गाली गलौच कर रहा था तथा उनका पूर्व में रंजिश इसी बात को लेकर आरोपियान चाकू से मृतक कमल नारायण साहू के षरीर के कई हिस्सों में लगभग 40 से अधिक बार ताबडतोड़ वार कर हत्या कर दिये एवं फरार हो गये। आरोपियों की निषानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. खुमान साहू पिता चतुर राम साहू उम्र 18 साल निवासी सीतानगर गोगांव कबीर नगर रायपुर। 02. वेद प्रकाष चन्द्राकर पिता राजकुमार चन्द्राकर उम्र 20 साल निवासी सीतानगर गोगांव कबीर नगर रायपुर। 03. वेद राम चन्द्राकर पिता राजकुमार चन्द्राकर उम्र 20 साल निवासी सीतानगर गोगांव कबीर नगर रायपुर। 04. राज माण्डले पिता राजकुमार माण्डले उम्र 19 साल निवासी सीतानगर गोगांव कबीर नगर रायपुर।
  • रायपुर : मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल: भेंट-मुलाकात का आयोजन 21 अगस्त को
    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 21 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
  • रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे देवेन्द्र नगर चौक टी स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां
    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे। वहां स्थित टी स्टॉल पर उन्होंने चाय की चुस्कियां ली। विधायक कुलदीप जुनेजा भी उनके साथ थे। राज्यसभा सांसद पी. एल. पुनिया और छाया वर्मा, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।