Rajdhani
  • जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी ,योजना को क्रियान्वित करने के लिए दिया जाएगा गौ रत्न सम्मान...

    रायपुर।कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव विकास समिति के तत्वाधान में दही हांडी लूट प्रतियोगिता के 11 वर्ष के आयोजन में विशेष तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर समिति की ओर से विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोवर्धन गौ रक्षा के क्षेत्र में नरवा गरवा घुरवा बारी योजना को क्रियान्वित करने के लिए गौ रत्न सम्मान दिया जाएगा। समिति संयोजक माधव यादव ने उक्त जानकारी दी। माधव यादव ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में शामिल होने अन्य राज्यों से भी टीम आ रही है, जिसमें जबलपुर से 100 सदस्य टीम मटके फोडऩे आ रही है। उन्होंने अपना पंजीयन करा लिया है। इसके अलावा लड़कियों, महिलाओं और लड़कों की गोविंदा मंडली 37 टीमों ने भी अपना पंजीयन करा लिया है। प्रतियोगिता के अवसर पर छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को प्रदर्शित करते यादव नृत्य दल, शौर्य प्रदर्शन अखाड़ा दल अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन सत्र के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव करेंगे। इसके अलावा महापौर प्रमोद दुबे, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक राम कुमार यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे तथा अध्यक्षता विधायक बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया जाता है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ गौरव का सम्मान इस बार फोटोजर्नलिस्ट गोकुल सोनी को दिया जा रहा है तो दूसरी ओर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने हेतु पत्रकार दामू अंबाडारे को दिया जाएगा। अन्य को कृष्ण मित्र सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, कृष्ण बलराम शौर्य सम्मान दिया जाएगा।

  • सीएम भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर दुःख व्यक्त किया...निवास स्थान पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा से की मुलाकात...

     रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हरमिंदर सिंह होरा का कल निधन हो गया था।  मुख्यमंत्री ने आज सवेरे सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके छोटे भाई हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय होरा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

    इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुगली में आज 134 करोड़ रूपए के 121 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन...

     रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में नगरी विकासखण्ड के वनांचल दुगली में आयोजित ’ग्राम-सुराज एवं वनाधिकार मड़ई में प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुगली में आयोजित कार्यक्रम में वे एक अरब 34 करोड़ 52 लाख 63 हजार रूपए के कुल 121 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें एक अरब 20 करोड़ 95 लाख तीन हजार रूपए के 86 कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 57 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण कार्यों में सेतु निगम उप संभाग धमतरी द्वारा कुल 40 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के पांच विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 10 करोड़ रूपए की लागत से सोंढूर नदी में मारागांव-गरियाबंद मार्ग पर बने 360 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल निर्माण और नौ करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से खारून नदी पर सेमरा-कौही मार्ग में बने ढाई सौ मीटर लंबे पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 36 करोड़ 62 लाख 78 हजार रूपए की 38 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 18 करोड़ 34 लाख 57 हजार रूपए के तीन कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 10 करोड़ 59 लाख 72 हजार रूपए के छः कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा नौ करोड़ 95 लाख 40 हजार रूपए के नौ कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दो करोड़ 15 लाख तीन हजार रूपए की लागत के पांच कार्य, जनपद पंचायत कुरूद के एक करोड़ 20 लाख 76 हजार रूपए के नौ कार्य, जनपद पंचायत मगरलोड के 87 लाख नौ हजार रूपए के नौ कार्यों, कृषि विभाग के 46 लाख 68 हजार रूपए के दो कार्यो का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा रहा है।
        कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 13 करोड़ 57 लाख 60 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें कृषि विभाग के चार करोड़ 72 लाख 57 हजार रूपए के 18 कार्य, लोक निर्माण विभाग के चार करोड़ 69 लाख 78 हजार रूपए के पांच कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो करोड़ 78 लाख 93 हजार रूपए के सात कार्य, वन विभाग के 87 लाख 62 हजार रूपए के चार कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 48 लाख 70 हजार रूपए के एक कार्य शामिल हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।      

  •  पप्पू होरा ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या - कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के छोटे भाई हैं पप्पू होरा
    कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा एवं भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा के भाई पप्पू होरा द्वारा यूनियन क्लब की पार्किंग में अपनी गाड़ी में गोली मारकर आत्महत्या का मामला सामने आया है खबर लगते ही पुलिस प्रशासन सहित शहर के तमाम परिचित लोग घटनास्थल पहुंच गए हैं कार की पिछली सीट पर पप्पू होरा की खून से लथपथ लाश पड़ी है अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि पप्पू हो रहने खुद को गोली किन परिस्थितियों में मारी उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा भी है कि नहीं यह बात सामने नहीं आई है - पुलिस मामले की जांच कर रही है मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जाना जा सकेगा -
  • रायपुर : मुख्यमंत्री 20 अगस्त को दुगली और राजनांदगांव के दौरे पर... दुगली में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ’सदभावना दिवस’ के कार्यक्रम में होंगे शामिल...

    रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को धमतरी जिले के ग्राम दुगली (तहसील-नगरी) और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे धमतरी जिले के ग्राम दुगली पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित ’सदभावना दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल अपरान्ह 3.10 बजे जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचकर गुरूनानक चौक पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.35 बजे राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  कन्हैया लाल अग्रवाल के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

  • रायपुर: नर्सिंग में कार्य कर रहे लोगो के उत्थान के लिए प्रदेश नर्सिंग संघ का गठन आज...

    रायपुर: प्रदेश नर्सिंग संघ का गठन और नर्सिंग में कार्य कर रहे लोगो के उत्थान के लिए आज रायपुर स्तंभ चौक होटल मयूरा में नई नर्सिंग समिति का गठन किया गया है।

  • मंत्री मोहम्मद अकबर का बयान...एक्सप्रेस वे के निमार्ण में भ्रष्टाचार करने वालों...पूर्व मंत्री, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और अफसरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...

    रायपुर। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रायपुर एक्सप्रेस वे निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत और गड़बड़ी पहले भी उजागर हो चुकी है। इस मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए व्यक्ति और अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रायपुर स्टेशन से केंद्री तक एक्सप्रेस वे का ​निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने लगी हैं। एक्सप्रेस वे का अभी लोकार्पण भी नहीं किया गया है बावजूद इसके यहां गाड़ियों की आवाजाही देखी जा सकती है। एक्सप्रेस वे में दरार पड़ने से अभी हाल ही में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसे लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व की सरकार पर इसके निमार्ण में जमकर भ्रष्टाचार करने की बात कह रहे हैं।

  • तेज कार चलाना पड़ा भारी...कार पलटी...1 की मौत...एक युवती दो युवक घायल...

    रायपुर। नेशनल हाईवे में छेरीखेड़ी के पास तेज रफ्तार कार पलटने एक बड़ा हादसा हुआ है। कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थी। जिसमें से एक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया है वहीं 3 का इलाज चल रहा है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।  घायलों का इलाज रामकृष्ण हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों घायल युवक समता कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। वहीं युवती कांकेर जिले की थी जो कि रायपुर से पीएचडी कर रही थी। 

  • रायपुर: 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार...मामला सुंदर नगर इलाका का...

     रायपुर। सुंदर नगर के पास अमरपुरी क्षेत्र में 8 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक बच्ची के परिजन महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं, मामले को सज्ञान में लेते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

     
  • रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया...

    रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिश्र लोकप्रिय राजनेता थे और वे आम जनता से सीधा संवाद रखते थे। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

  • रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया...

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  

  • रायपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों ने देखी छायाचित्र-प्रदर्शनी...

    रायपुर। राजधानी के टाउन हॉल में आयोजित ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ छायाचित्र प्रदर्शनी में आज स्वतंत्रता संग्र्राम सेनानियों के परिवारजन प्रदर्शनी देखकर भाव विभोर  हुए। सेनानियों के परिवारजनों के आंखों में तब आंसू भर आए जब छायाचित्र प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लगाए गए छायाचित्र को देखा। ग्राम पथरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गा सिंह सिरमौर के परपौत्र डॉ. हेमन्त सिरमौर (ग्राम पथरी निवासी) ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में समर्पित ऐसे महान विभूतियों के छायाचित्रों को प्रदर्शनी में जगह देना वास्तव में सराहनीय कदम है। इससे आने वाली पीढ़ी को ऐसे महान शख्सियतों के बारे में जानकारी मिलेगी और ऐसे विभूतियों से प्रेरणा लेकर समाज और देश सेवा में नई पीढ़ी सामने आएंगी। डॉ. हेमन्त सिरमौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक उत्कृष्ट कार्याें पर ब्लॉक और जिला स्तर तथा स्कूलों और कॉलेजों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे बरसों से दबे हुए छत्तीसगढ़ के इतिहास के बारे में लोग जान सकेंगे। 
    ग्राम पथरी के ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान समाज सेवक डॉ. खूबचन्द्र बघेल के परिवार के  योगेश कुमार बघेल ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी में लगे परिवार के सदस्यों के चित्र देेख कर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि यहां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्रेरणादायक इतिहास की झलक मिलती है और छत्तीसगढ़ के पुराने स्मरणीय तथ्यों तथा ज्ञानवर्धक बातों के बारे में पता चला, जिन्हें जानकर हम गौरवांवित हैं। योगेश बघेल ने नम आंखों से कहा कि समाज में ऐसे महान विभूति बहुत कम ही सामने आते है। वर्तमान में लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए अपने जीवन को व्यर्थ ही गंवा देते है। सही मायने में आज पढ़े लिखे युवाओं को समाज को सही दिशा देने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज त्यौयारों जैसे हरेली, विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन के लिए बधाई दी है। योगेश ने कहा कि अतीत को बचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपरा की शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ के अपने पुरातन इतिहास से परिचित हो सके।   
    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के जनसम्पर्क विभाग द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर रायपुर स्थित टाउल हॉल में प्रदेश के इतिहास, राज्य सरकार द्वारा समावेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयास और विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ते छत्तीसगढ़ को जानने समझने के लिए छायाचित्र-प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी देखने आ रहे दर्शकों द्वारा छायाचित्र-प्रदर्शनी को काफी सराहना मिल रही है। साथ ही विद्वजनों , छात्र-छात्राओं और दर्शकों द्वारा सुझाव भी दिए जा रहे है। यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी।