State News
  • शक्कर कारखाना कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे कर्मी

    बालोद. पांच सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शक्कर कारखाना के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. कारखाना प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनरत कर्मचारियों ने ये फैसला लिया.

    करकाभाट स्थित दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना के 50 से ज्यादा कर्मचारी कारखाना कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों में नियमितीकरण, ग्रेडेशन, वेतन वृद्धि, रीटेंशन, ग्रेच्युटी भुगतान और रिक्त पदों पर सीजनल कर्मचारियों का समायोजन की मांग थी. 3 दिन लगातार आंदोलन के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने मामले में हस्तक्षेप और अधिकारी से बातचीत की. जिसके बाद आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया.

  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने चला विशेष अभियान, 8 दुकानदारों से 8.75 किलो सिंगल यूज थैला जब्त

    जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष अभियान के तहत जांजगीर के बाजार स्थित दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए 8 दुकानदारों से 8.75 किलो सिंगल यूज थैला जब्त किया है और 44 सौ रुपए जुर्मा वसूल किया है।

    सीएमओ चंदन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन( plastic ban) लगाया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने को लेकर पालिका द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

    8 दुकानों से 8.75 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

    अभियान के तहत जांजगीर की 8 दुकानों से 8.75 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 44 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।

  • जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 ट्रक अवैध धान जब्त

    अम्बिकापुर : शहर से लगे ग्राम भिट्ठिकला में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रक अवैध धान को जब्त कर लिया है। राज्य में धान खरीदी की शुरुआत होते ही राइस मिलर धान की कालाबाज़ारी कर बड़ा मुनाफा कमाते हैं। वहीं सरगुजा जिले में धान की कालाबाजारी धान खरीदी के साथ ही शुरू हो गई है।

    जिला प्रशासन की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम भिट्ठिकला के जोगीबांध स्थित कृष्णा राइस मिल में 4 ट्रक अवैध धन लाया गया था। जिस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर 4 ट्रक अवैध धान को जब्त कर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन मौके पर किसी ने दस्तावेज कस्टम मिलिंग का नहीं दिखाया। वहीं दूसरी तरफ राइस मिल को जिला प्रशासन के द्वारा कस्टम मिलिंग की अनुमति भी नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने 4 ट्रक धान को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    सस्ते में पड़ोसी राज्य से खरीदते थे धान 

    सूत्रों के अनुसार, धान की कालाबाजारी में लोगों से लेकर मंत्री तक के तार जुड़े हुए हैं। राइस मिलों की बात करें तो यहा के राइसमिलर चंदा के तौर पर राजनीतिक व गैर राजनीतिक स्तर के लोगों को लाखों नहीं करोड़ों रुपये की बतौर पेशगी दी जाती है। ऐसी स्थिति में वे एक सिंडिकेट की तरह मनमानी काम करने का अवैध छूट प्राप्त कर लेते हैं। यही कारण है कि राइस मिलर एक सोची-समझी साजिश के तौर पर धान कटाई से पहले ही अलग-अलग राज्यों से निम्न स्तर के धान खरीदी करके अपने गोदामों में भर लिए हैं और अब दिखावे के रूप में धान का उठाव कर पहले से तैयार चावलों को खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों तक पहुंचा देते हैं। ऐसे में संभाग के फ्रेश या कहें उच्च स्तर के धान को यह अलग से कुटाई कर दूसरे राज्यों में ऊंची कीमत में बेचते हैं और संभाग के गरीब जनता को निम्न स्तर का चावल देकर मोटी रकम सरकार व प्राइवेट संस्थाओं से कमा रहे हैं।

    खाद्य विभाग की मिलीभगत 

    धान के इस पूरे हेराफेरी में खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, निम्न स्तर के चावल की क्वालिटी टेस्ट खाद्य विभाग के अधिकारी करते हैं, इसके लिए वे राइस मिलर से प्रति क्विंटल कि दर से अपना फीस निर्धारित कर दिए हैं ट्रक पहुंचने से पहले ही उन्हें उनका रुपया पहुंच जाता है। इसके पश्चात राइस मिल से पहुंचे चावल को ओके का सर्टिफिकेट मिल जाता है। जिसके बाद निम्न स्तर का चावल सर्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में खफा दिया जाता है।

  • Breaking : सीएम के दौरे के अगले ही दिन हटाये गये यहाँ के डीईओ...आदेश जारी

    गरियाबंद। गरियाबंद डीईओ को हटा कर उन्हें डीपीआई भेज दिया गया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मिली शिकायतों के बाद गरियाबंद डीईओ करमन खाटकर को हटाने का आदेश दियाग गया है। वहीं रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक डीएस चौहान को गरियाबंद का नया डीईओ बनाया गया है।

  • TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, SI सहित 94 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

    गरियाबंद। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले ने ट्रांसफर लिस्ट आदेश जारी करते हुए 94 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जिसमें उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के नाम शामिल हैं।

    देखें सूची-

     
  • CG BREAKING : रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, कल ही जेल में कराया गया था दाखिल

    बलौदा बाजार।  जिले के उपजेल में रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है। कैदी को कल ही जेल में दाखिल कराया गया था। कैदी की मौत के बाद से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ मौत का कारण अज्ञात है।

    मृतक

    मिली जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा 376 पास्को एक्ट मामले को लेकर, कल ही मृतक आरोपी हीराराम पटेल को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद जेल में दाखिल कराया गया था। मौत होने का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीँ पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाऐगा।

  • सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, युवक ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

    दुर्ग की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से राहुल यादव से हुई, जहां दोस्ती से प्यार की नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वही पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले राहुल यादव से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई दोस्ती के बहाने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई । पीड़िता ने बताया, कि राहुल यादव पिछले कुछ दिनों से साउथ अफ्रीका में रहता है, लेकिन अभी भिलाई आया हुआ है जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं कि पुलिस वाले केवल आश्वासन ही दे रहे हैं कि जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा है,दो सालों से खाली यह थाने से वह थाना चक्कर चक्कर काट रही हूं, अब मुझे न्याय दरकार है, शासन और पुलिस प्रशासन से मैं विनती करती हूं कि जल्द से जल्द राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया जाए।वही भिलाई नगर सीएसपी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव बाहर देश में काम करता है, आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जैसा भारत आता है तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मांडवी ने दर्ज की जीत ! बनाया नया रिकॉर्ड, कांग्रेस में जश्न का माहौल

    कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी (Congress candidate Savitri Mandvi) ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर ली है। सावित्री ने इस चुनाव में 21,171 मतों से आगे चल रही थी। इससे पहले कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद अब भानुप्रतापपुर में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल की है।

    18वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20, 885 हजार वोटों से आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम दूसरे स्थान पर है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम तीसरे स्थान पहुँच गए है। 17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20263 मतों से आगे है. अब मात्र दो राउंड की गिनती ही शेष बची है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के आला नेता भी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

    कांग्रेस में जश्न का माहौल 

    विधानसभा मुख्यालय भानुप्रतापपुर और कांकेर में जश्न का माहौल शुरु हो गया। कांग्रेस समर्थक पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मना रहे।  वहीं कार्यकर्ता जमकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे।

  • BHANUPRATAPPUR BY POLL RESULT : सावित्री मंडावी ने कहा– सरकार के4 सालों के विकास कार्यों का मिला फायदा, जानिए 8वें राउंड तक किसे कितने वोट मिले…

    BHANUPRATAPPUR BY POLL RESULT : भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई है. 8वें राउंड की गिनती में भी वे आगे रहीं. भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं. सरकार के 4 सालों के विकास कार्यों का फायदा मिला है.

    सावित्री मंडावी ने कहा कि भानुप्रतापपुर के विकास के लिए सदैव खड़ी रहूंगी. जनता ने स्व. मनोज मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करने का मौका दिया है. ये सिर्फ उपचुनाव है. आगामी 2023 विधानसभा में भी कांग्रेस एकतरफा जीत दर्ज करने वाली है. कांग्रेस की जीत पुए छत्तीसगढ़ की जीत है.

    जानिए हर राउंड में किसे कितने वोट मिले

    पहला राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3397 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम – 1490 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 1196 वोट

    दूसरा राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 5812 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम- 2978 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 3339 वोट
    नोटा – 507 वोट

    तीसरा राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 9592 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 4359 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 4996 वोट

    चौथा राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 13324 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 5684 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 6631 वोट

    पांचवां राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 2809
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 1433
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 2522
    नोटा – 323

    छटवां राउंड
    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 19750 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 9820 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 9617 वोट

    सातवां राउंड

    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 23056 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 11847 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 12649 वोट
    कांग्रेस बढ़त टोटल – 10407

    आठवां राउंड

    कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 26660 वोट
    भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 14224 वोट
    आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 13980 वोट
    कांग्रेस बढ़त टोटल -12436 वोट।

  • विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें, कौन किधर गए, और किसे मिली ज़िला मुख्यालय की कमान

    गरियाबंद। एसपी अमित तुकारमा काम्बले ने गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। लंबे समय के बाद कई थाना प्रभारियों का प्रभार एक थाना से दूसरे थाना में किया गया है। लिस्ट जारी हो गई है।

  • CG NEWS : हाथियों ने महिला को कुचला, इस हालत में मिली लाश

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कंचौथी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला) की मौत हो गई। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, मरवाही वनमंडल में बुधवार को 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी। हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी, लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला।

    मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही जिस जगह पर का दल है, उसके पास भी जाने की मनाही वन विभाग के कर्मचारियों ने की है।

  • Bhanupratappur By-poll Result : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की बढ़त बरकरार, तीसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी

    भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur By-poll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से आगे चल रही है। वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।