State News
  • कलेक्टर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण,5 सालों में लगभग 1 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

    कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला मुख्यालय स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने पंजीयन रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर का बारिकी से परीक्षण किया। साथ ही कलेक्टर इस दौरान किचन कक्ष एवं काउंसलर कक्ष का भी जायजा लिया। करीब आधे घन्टे तक कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से वन टू वन  बात करके जानकारी हासिल किया। जिस पर कर्मचारियों ने भवन की पोताई एवं मरम्मत की आवश्यकता के संबंध में शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक तुलिका परगनिहा ने जानकारी देतें हुए बताया कि अब तक 1056 महिलाओं एवं किशोरियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसमें ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड, उत्तरप्रदेश,बिहार की बिछड़ी हुई वृद्ध महिलाओ को उनके घर वालों से मिलवाए है। कलेक्टर ने सखी स्टॉप सेंटर के सभी कर्मचारियों के कामकाज की प्रशंसा करतें हुए उनकी पीठ थपथपाई। उक्त निरीक्षण के दौरान बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप, जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव, लोक निर्माण विभाग ईई टी सी वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

  • सूरजपुर: सहकारिता मंत्री डॉ.टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया

    स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया गया।  मंत्री डॉ. टेकाम ने धान बिक्री के लिए आए हुए किसानों का फूल माला से सम्मान किया  तथा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के संबंध में उपस्थित किसानों से चर्चा की, जिसमें किसानो ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।
            धान खरीदी केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल,सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।सभी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है,जिसके संबंध में मंत्री ने किसानो से चर्चा की तथा धान बिक्री की राशि के भुगतान प्राप्त होने के संबंध में भी किसानो से प्रश्न किया। जिस पर किसानो के द्वारा भुगतान व्यवस्था तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई।
            गौरतलब है कि जिला सूरजपुर में 28 नवंबर की स्थिति में कुल पंजीकृत 57328 किसानों में से 2225 किसानों से कुल 89164 क्विंटल की धान खरीदी की जा चुकी है, जिसमे से 57 प्रतिशत धान का उठाव भी खरीदी केंद्रों से किया जा चुका है।

  •  राजीव समोदा सिंचाई योजना के दूसरे चरण में नहर निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

    रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के अंतर्गत राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के दूसरे चरण के तहत मुख्य नहर के आर.डी क्रमांक 26.92 किलोमीटर से 31.33 किलोमीटर तक शेष नहर निर्माण कार्य जिसकी लागत करीब आठ करोड़ 31 लाख रूपए है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने समोदा बैराज नहर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव जल संसाधन विभाग सुश्री शकुन्तला साहू थी। समोदा बैराज के अंतर्गत शेष नहर निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा मुहैया होगी। इससे ग्राम अमसेना, केशला, धौराभाठा एवं मोहगांव सहित अन्य गांवों में नहरो से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी योजनाओं के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समौदा बैराज नहर निर्माण कार्य बहुत जरूरी था, इसके वन जाने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेती किसानी और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. डहरिया ने अधिकारियों से कहा कि नहर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करायें जिससे किसानो को फायदा हो।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा राय और श्री केसरी मोहन साहू मौजूद थे। इसी तरह से कार्यक्रम में श्री कोमल साहू, श्री संजय चेलक, श्री खेदू डहरिया, श्री शिवकुमार साहू, श्री दशरू बंजारे, श्री पुनीतराम साहू, श्रीमती राजेश्वरी डहरिया, श्रीमती कांति शत्रुहन कुर्रे एवं श्री कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी सख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

  • पोर्न वीडियो देखकर नाबालिग बना हत्यारा, 10 साल की मासूम से रेप कर फंदे पर लटकाया

    बेमेतरा। बेमेतरा थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने पोर्न वीडियो देखकर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसे मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस अपचारी नाबालिग के घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को समझ कर क्राइम सीन रीक्रिएट किया जिसके बाद मामले का खुलासा हो पाया है।

    पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। 10 वर्षीय लड़की अपने मामा की एक वर्ष की बेटी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान गांव का ही एक अपचारी बालक छत से भीतर कूदकर घर में घुसा और मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर मुंह बंद दिया जिससे वह बदहवास हो गई। होश आने पर बच्ची किसी को बता न दे इसलिए उसी के दुपट्टे का फंदा बना अपचारी ने उसे बरामदे में लटक रहे बांस के झुलना से फांसी पर लटका दिया। शव के पास प्लास्टिक की कुर्सी रख दी थी ताकि ऐसा मालूम हो कि बच्ची ने अपने आपको फंदे पर लटका खुदकुशी कर ली है।

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां चार डॉक्टर्स की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। टीम को प्राइवेट पार्ट्स के आसपास चोट के निशान मिले तो दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी रिपोर्ट आने तक जांच जारी है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले में भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे-बूढ़े सभी प्रतिभागी ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर सभी का दिल जीत लिया।सूरजपुर जिला मुख्यालय में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डों एवं नगरीय निकाय से सभी आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने शामिल होकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अभिनव पहल है। इसमें सभी छोटे, बड़े, बुजुर्ग खेल में शामिल हुए। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक भाईचारा, प्रेम के साथ भेदभाव भूलाकर एकता का संदेश देता है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को आने वाली पीढ़ी को जानकारी देना है। इसके साथ ही संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए एवं युवाओं को प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना भी है। प्रतियोगिता के माध्यम से सभी ने इस खेल के महत्व को समझा। डॉ. टेकाम ने नर्तक दल को स्वेच्छा अनुदान मद से पांच-पांच हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान पारंपारिक करमा नृत्य, सुआ नृत्य आदि पारंपरिक को देखकर डॉ. टेकाम मांदर की थाप पर थिरके तथा नर्तक दल के साथ लोक नृत्य का आनंद उठाया।जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्य एवं पारंपारिक खेल भंवरा,कंचा और पिट्ठुल, खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, करमा,सुआ जैसे पारंपरिक लोकगीत ने सबका दिल मोह लिया सभी ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री भी उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्य एवं पारंपारिक खेल भंवरा, कंचा और पिट्ठुल, खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, करमा,सुआ जैसे पारंपरिक उत्कृष्ट खेल एवं विजेता टीम को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री राम कृष्णा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • दुष्कर्म मामले में बीजेपी प्रत्याशी नेताम को नोटिस जारी, झारखंड पुलिस ने थाने बुलाया

    कांकेर। रेप के मामले में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस ने अब नोटिस जारी किया है।

    पुलिस ने नोटिस जारी ( notice)कर सुबह 10 बजे तक कांकेर थाना आने को कहा है। झारखंड पुलिस ने अन्य तीनों को भी नोटिस जारी कर सुबह 10 बजे तक थाना पहुंचने को कहा है।

    भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विवाद थमने का नाम नही ले रहा

    भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विवाद थमने का नाम नही ले रहा है ,
    झारखंड पुलिस ने आज सुबह सुबह( morning के टेल्को थाना झारखंड के अपराध के सम्बंध में भानुप्रतापपुर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को नोटिस देने उनके गृहग्राम कसावहि पहुंचे , लेकिन ब्रम्हानंद नेताम झारखंड पुलिस के हांथ नही लगे।

    अपराधियों का गिरफ्तारी लगभग तय माना जा रहा

    वहीं सूत्रों की माने तो उक्त सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों का गिरफ्तारी (arrest )तय माना जा रहा है । अब देखना यह होगा कि पुलिस के हांथो से बचता छुपता सभी अपराधी इस नोटिस का जवाब देने थाना पहुंचेगे य नही ।

  • जिला न्यायाधीश सीधी भर्ती परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा  नियम, 2006 के नियम 5 (1) (ग) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश ( प्रवेश स्तर) सीधी भर्ती परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात् अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है।

    आप छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट( website) पर जा कर अपना नाम देख सकते है।

  • प्रिंसिपल सस्पेंड : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान अध्यापक निलंबित

    कोण्डागांव। विगत दिनों शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था।

    उक्त जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर छात्राओं के विरूद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की पुष्टि करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए प्रधान अध्यापक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल हन्नु राम बघेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन- निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • बलौदाबाजार : कलेक्टर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण,5 सालों में लगभग 1 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

    कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला मुख्यालय स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने पंजीयन रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर का बारिकी से परीक्षण किया। साथ ही कलेक्टर इस दौरान किचन कक्ष एवं काउंसलर कक्ष का भी जायजा लिया। करीब आधे घन्टे तक कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से वन टू वन  बात करके जानकारी हासिल किया। जिस पर कर्मचारियों ने भवन की पोताई एवं मरम्मत की आवश्यकता के संबंध में शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक तुलिका परगनिहा ने जानकारी देतें हुए बताया कि अब तक 1056 महिलाओं एवं किशोरियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसमें ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड, उत्तरप्रदेश,बिहार की बिछड़ी हुई वृद्ध महिलाओ को उनके घर वालों से मिलवाए है। कलेक्टर ने सखी स्टॉप सेंटर के सभी कर्मचारियों के कामकाज की प्रशंसा करतें हुए उनकी पीठ थपथपाई। उक्त निरीक्षण के दौरान बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप, जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव, लोक निर्माण विभाग ईई टी सी वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

  • मनरेगा के अंतर्गत लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिल रहा लाभ

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बहुत से ऐसे रोजगारपरक और आयमूलक कार्य किये जा रहे हैं। जिसका लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा हैं। योजना का उद्देश्य ना केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना हैं वरन उससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करना हैं जिससे ना केवल वह खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।
    इसी क्रम में कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगानिकलार में श्रीमती काजल   को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में डबरी निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके लिए शासन के द्वारा 2 लाख 95 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे गांव के लोगों को 1 हजार 191 मानव दिवस का रोजगार मिला, वहीं श्रीमती काजल ने भी स्वयं 80 दिन का रोजगार प्राप्त किया। वर्ष 2021-22 में डबरी निर्माण कार्य पूर्ण होने और बरसात के बाद डबरी में पर्याप्त मात्रा में पानी भरने से श्रीमती काजल बहुत ही उत्साहित हुई और वह इस डबरी में मछली पालन का कार्य कर रही हैं। जिसमें उनके द्वारा 5 किलो कतला और पेतला नामक मछली बीज डाला गया है। जिससे इस साल उन्हें 2 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की सम्भावना है, इस ओर वह मछलियों की बढ़वार एवं वजन के लिये खल्ली, चुन्नी इत्यादि चारा सहित सड़े गोबर के लड्डू बनाकर डबरी में डालती हैं। इसके साथ ही मत्स्यपालन विभाग के मैदानी कर्मचारियों के सलाह अनुसार सप्ताह में दो से तीन बार डबरी में जाल चलाने कहती हैं, जो मछलियों के समुचित बढ़वार में मददगार साबित हो सके। काजल को अपने मेहनत और लगन से उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में मछलीपालन के द्वारा अच्छी आमदनी प्राप्त होगी।
    गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी मछली पालन करके आर्थिक सम्पन्नता की ओर अग्रसर हो रही हैं। वे मछली पालन करके स्वयं तो आत्मनिर्भर बन रही हैं, साथ में अन्य लोगों  को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।
    इसी तरह जुगानीकलार के  ही श्री सुखराम  पहले से ही सूकरपालन कर रहे थे, उनके पास 3 सूकर थे, परंतु उनको रखने के लिए उनके पास उचित स्थान नहीं था। जब उन्हें ग्राम के सरपंच से यह पता चला कि नरेगा के तहत् शासन द्वारा सूकर शेड निर्माण की अनुमति प्रदान की जाती है तो सुखराम द्वारा तुरंत ही उसका प्रस्ताव बनाकर शेड निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई और उन्हें नरेगा के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में सूकरपालन के लिए सूकरपालन शेड निर्माण हेतु 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। कम समय में ही शेड का निर्माण कर सूकर पालन करने लगे और अब सुखराम अपने सूकरपालन की आयमूलक गतिविधि को बढ़ा चुके हैं और  उनके पास 3 सूकर से 10 सूकर हो गये हैं। वर्तमान में सूकर की मांग तेजी से बढ़ी है जिससे उन्हें भरोसा है कि आगामी दिनों में सूकर विक्रय कर अपनी आय में अच्छी वृद्धि करेंगे।

  • जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक होगा 28 से 30 नवम्बर 2022 तक जिले के 655 महिला एवं 685 पुरुष कुल 1340 प्रतिभागी होंगे सम्मिलित

    छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने सहित खेल भावना का विकास करने हेतु जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन  28 से 30 नवम्बर 2022 तक किया जा रहा है।      यह आयोजन विकासनगर स्टेडियम, प्री.मैट्रिक बालक छात्रावास मैदान एवं एन.सी. ग्राउण्ड कोण्डागांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के 655 महिला एवं 685 पुरुष कुल 1340 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। सभी प्रतिभागी विकासखण्ड छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विजेता खिलाड़ी होंगे। जिसमें  28 नवम्बर को 18 वर्ष तक के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी, 29 नवम्बर को 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी एवं 30 नवम्बर को 18 से 40 आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
           प्रतियोगिता का उदघाटन 28 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे से विकासनगर स्टेडियम कोण्डागांव में होगा। इस जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बस्तर जाएंगे, जिसका आयोजन 7 से 9 दिसम्बर 2022 के मध्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड की फोटोकापी अनिवार्यतः खेल एवं युवा कल्याण विभाग में जमा करना होगा।

  • छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान अध्यापक को किया गया निलंबित

    विगत दिनों शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसपर कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच समिति को दिया था। उक्त जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर छात्राओं के विरूद्ध छेड़छाड़ की शिकायत की पुष्टि करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए प्रधान अध्यापक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल हन्नु राम बघेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन- निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।