पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रेरणा दाई , हम सभी को नाट्य मंचन की व्यवस्था को जिम्मेदारी से निभाना है :- रमेश सिंह ठाकुर
लोकमाता शिवभक्त अहिल्या बाई होलकर पर नाट्य मंचन मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल रहेगा उपस्थित
अहिल्या बाई होलकर पर नाट्य मंचन पर मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष की रहेगी उपस्थिति तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में दिनांक 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को दीनदयाल आडिटोरियम में संध्या 6 बजे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर नाट्य मंच किया जायेगा | जिसमे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित पूरा मंत्री मंडल और सांसद,विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य मौर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी सदस्य सहित सम्पूर्ण भाजपा रायपुर के पधाधिकारी कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यसमिति सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण शामिल होंगे | इस कार्यक्रम में अनुसांगिक संगठन, सामाजिक, व्यापारी संगठन को आमंत्रित जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया है ।
पुण्य श्लोका लोकमता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश , जिला एवं मंडल स्तर पर किए ।
उसी कड़ी में उनके जीवन पर विराट नाट्य का मंचन राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पर किया जाएगा ,
उक्त नाट्य मंचन का उद्देश्य लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन प्रसंगों को विस्तार से आम जनमानस तक पहुंचाना है ताकि समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर महिलाओं पर उनके जीवन का प्रभाव पड़े एवं उनके जीवन से शिक्षा लेकर हम सभी सामाजिक उत्थान , महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने में सदैव तैयार रहें ।
नाट्य मंचन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक करने हेतु जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया ।
पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रेरणा दाई , हम सभी को नाट्य मंचन की व्यवस्था को जिम्मेदारी से निभाना है :- रमेश सिंह ठाकुर
नाट्य मंचन की तैयारिओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं जिम्मेदारियां तय की साथ ही उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रत्येक भारतीय और सनातनी के लिए प्रेरणा दाई है । उन्होंने सदैव सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया और समाज की दशा दिशा सुधारने एवं सुदृण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
कल ऑडिटोरियम में आयोजित नाट्य मंचन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश का मंत्रिमंडल और विधायक गण सहित प्रदेश के नेताओं की उपस्थिति रहेगी ऐसे में रायपुर शहर जिला की जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम सुव्यवस्था सहित सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके ।
जिला भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक में विशेष रूप से जिले के अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महामंत्री सत्यम दुवा, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, आशू चंद्रवंशी, ललित जयसिंह,गोपी साहू, अकबर अली, हरीश सिंह ठाकुर, राजीव मिश्रा, तुषार चौपडा, अमित मैशरी, सुभाष अग्रवाल, रमेश मिरघानी, जीतेन्द्र गोलछा, अनिल बाघ, राहुल राय,वंदना राठौर, विशालचन्द्र भूरा, राजीव चक्रवर्ती, तोषण साहू, दिनेश तिवारी, चैतन्य टावरी
पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन,विशेष शाह, श्री जितेन्द्र गंडेचा,दलविंदर बेदी,राम प्रजापति,संदीप जंघेल,केदार धनगर, सचिन सिंघल, संतोष सोनी, सचिन मेघानी, अभिषेक तिवारी,के ,भोला साहू, मनोज जोशी, भीमवंत निषाद, मनीष नागोड़े,