त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति की बैठक 19 को
त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति की बैठक 19 को
रायपुर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित किये जाने वाले विभिन्न पूजा कार्यक्रमों गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, माँ जगधात्री पूजा, सरस्वती पूजा के सफल आयोजन को लेकर अत्यावश्यक बैठक का आयोजन 19 जुलाई 2025, शनिवार को किया गया है। डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति के मंदिर परिसर में यह बैठक सांय 7.30 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है। यह जानकारी समिति के सचिव विवेक बर्धन ने दी।
cg24
