विधायक रिकेश सेन ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा उन्होंने सवाल किया है कि

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद से ही छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा
विधायक रिकेश सेन
ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया है कि, जिस तरह का आंदोलन भूपेश बघेल के बेटे के लिए कांग्रेस कर रही है वैसा प्रदर्शन देवेंद्र यादव और कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?
आगे कहा कि, कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। आख़िरकार कांग्रेस के प्रदर्शन का क्या उद्देश्य है? यह आर्थिक नाकेबंदी क्यों और किसके लिए कर रहे? कांग्रेस ने देवेंद्र यादव, कवासी लखमा के लिए आंदोलन क्यों नहीं किया?