जवाहर नगर मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की भावना जगाना था।
जवाहर नगर मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की भावना जगाना था।
जवाहर नगर मंडल द्वारा आज शाम 5 शारदा चौक स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा के समक्ष जवाहर नगर मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा के प्रमुख प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित ( अपेक्स) के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता जी एवं जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल के साथ मंडल एवं युवा मोर्चा,महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की। यह यात्रा शारदा चौक के प्रारंभ होकर एम जी रोड,गुरुनानक चौक,राठौड़ चौक,रामसागर पारा बढ़ई पारा, ललिता चौक से फूल चौक होते हुए वापस शारदा चौक में समाप्त हुई।
कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे लगाए। साथ ही लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के प्रमुख प्रतिनिधि श्री केदार नाथ गुप्ता जी ने कहा कि तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना है।
इस तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद mic सदस्य अवतार सिंह बागल,जोन 7 अध्यक्ष तात्यापारा वार्ड की पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, उपाध्यक्ष असगर अली,मनोज विश्वकर्मा,युवा मोर्चा से अर्पित सूर्यवंशी,भरत कुंडे,रिखी राम श्रीवास,सूरज शर्मा, साजन श्रीवास,कान्हा सिंह ठाकुर,गौरव शर्मा,संभव शाह,घनश्याम जंघेल,महिला मोर्चा से महामंत्री गीता रेड्डी,नीलू तलमेल,ममता साहू के साथ मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
cg24
